फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mother sent his daughter in prostitution

मां-मौसी ने देह व्यापार में धकेला, मुंबई के बार में कराया डांस

Wed, 08 Jun 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
mother sent his daughter in prostitution
बरेली। पैसा कमाने की हवस में एक महिला ने बेटी के जवान होते ही उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर उसे मुंबई में अपने दो सगे भाइयों के पास भेज दिया जिन्होंने उसके इनकार पर खुद उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंबई के ही एक बार में भी उसे डांस करना पड़ा। किसी तरह मुंबई से भागी युवती ने अपनी मां, मौसी-मौसा और दो मामाओं के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र बीस साल है। उसकी मां पहले से देह व्यापार का धंधा करती थी। पिछले साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेने के बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद रोज उसके लिए ग्राहक लाना शुरू कर दिया। वह उसे रोज गर्भनिरोधक गोलियां खिलाती थी। उसके लगातार विरोध करने पर उसकी मां, मौसी और मौसा ने बहाने से उसे मुंबई भेज दिया जहां उसकी मां के दो भाई रहते हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मामाओं ने उसे वहां एक बार में लगवा दिया। बार में लोग शराब पीने आते थे, उसे उनके सामने अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर दोनों मामा मारपीट करते थे। बार से मिलने वाला पैसा भी छीन लेते थे। इसी पैसे में से कुछ रकम उसकी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे। पीड़िता ने बताया कि तीन महीने बाद मामाओं ने उससे जिस्मफरोशी शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मुताबिक 16 मई को वह मुंबई में डांस बार से लौटी तो उसने अपने मामाओं से अश्लील डांस और देह व्यापार करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसके दोनों मामा ने एक-एक कर उसके साथ यह कहकर दुष्कर्म किया कि अब उसकी सारी हिचक निकल जाएगी। इसके बाद वह मौका मिलते ही मुंबई से भाग निकली। मंगलवार को वह बरेली आने के बाद सीधे एसएसपी दफ्तर पहुंची और आपबीती सुनाई।
नर्क बना दी जिंदगी, दुबई में बेचना चाहते थे
युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जिक्र है कि उसकी अपनी मां और रिश्तेदारों ने उसकी जिंदगी नर्क से बदतर से बना दी। अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं होता। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां, मौसा, मौसी और मामा दुबई के किसी आदमी को उसे बेचने को कोशिश में लगे हैं। उसने लिखा है कि उसके सांविधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए।
मढ़ीनाथ चौकी पर की थी शिकायत, पैसे
लेकर पुलिस ने मां के ही सुपुर्द कर दिया
पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसने मुंबई भेजे जाने से पहले एक दिन चुपचाप जाकर मढ़ीनाथ पुलिस चौकी पर अपनी मां, मौसी और मौसा के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस वालों ने इसके बाद उसकी मां को चौकी पर बुलाया। उससे मोटा पैसा लेने के बाद उसे उसकी मां के ही सुपुर्द कर दिया। इसी के बाद उसकी मां ने उसे मुंबई भेज दिया। एसएसपी के आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने पीड़िता की मां, मौसा, मौसी और दोनों मामाओं के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है। उसने मां के पास जाने से साफ मना कर दिया है।
फोन पर बोली- पैसा मिल रहा
है, सबकुछ करना पड़ेगा
युवती ने बताया कि उसने कई बार अपनी मां को फोन कर मुंबई में अपने साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के बारे में बताया। उसकी मां ने उसकी एक नहीं सुनी, उससे कहा कि पैसे तो मिल रहे हैं, तू सब-कुछ करेगी। युवती ने बताया कि उसकी मां ने ऐसा कई बार कहा जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।

एसएसपी ऑफिस पहुंची मां माहौल देखकर खिसकी
बेटी के मुंबई से गायब होने और परिवार के खिलाफ जाने का अहसास होने पर मां ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने का पैंतरा खेला। वह सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। तब उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसकी बेटी यहां पहले ही आकर उसके समेत सभी रिश्तेदारों की पोल खोल चुकी है। एसएसपी ऑफिस में मौजूद सीओ प्रथम श्वेता यादव ने उससे बातचीत की। इसमें महिला ने कई मनगढ़ंत बातें बर्ताइं और कहा कि बेटी जहां शादी करना चाहती है, वहां करा देंगे। बाद में महिला को बेटी के यहां पहले से होने की जानकारी दी तो वह तिलमिला गई। फिर पुलिस ने उससे सुभाष नगर थाने जाने को कहा, महिला वहां से निकली पर सुभाषनगर थाने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed