फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police found girl stolen from Bareilly district hospital after four years

किस्मत की बेरहम मार: चार साल बाद मिली मासूम, फिर भी मां ने अपनाने से किया इनकार, रुला देगी महिला की पीड़ा

Wed, 19 Oct 2022 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 02:36 AM IST
सार

परिवार से बिछड़ी बच्ची चार साल से अनाथालय में थी। अनाथालय में ही उसे नया नाम रिमझिम दिया गया था। बाल कल्याण समिति में दर्ज ब्योरे के मुताबिक रिमझिम जब दो साल की थी, तब उसकी मां उसे लेकर जिला अस्पताल आई थी।

विज्ञापन
Police found girl stolen from Bareilly district hospital after four years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली जिला अस्पताल में परिवार से बिछड़ी दो साल की मासूम की मां को पुलिस ने चार साल बाद आखिर ढूंढ ही लिया, लेकिन किस्मत फिर भी परिवार से उसके मिलन में आड़े आ गई। अपनी ही व्यथा में घिरी मां ने यह कहते हुए उसे साथ ले जाने से इनकार कर दिया कि वह अब दूसरी शादी कर चुकी है और उसका पति पहले से तीन बेटियों के साथ एक और बेटी साथ रखने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


परिवार से बिछड़ी बच्ची चार साल से अनाथालय में थी। अनाथालय में ही उसे नया नाम रिमझिम दिया गया था। बाल कल्याण समिति में दर्ज ब्योरे के मुताबिक रिमझिम जब दो साल की थी, तब उसकी मां उसे लेकर जिला अस्पताल आई थी। यहीं मां से उसका हाथ छूट गया और वह बिछड़ गई। चाइल्ड लाइन के जरिए उसे अनाथालय में भेज दिया गया। चार सालों में रिमझिम अनाथालय के दूसरे बच्चों के साथ हिलमिल गई और उन्हें ही अपना परिवार समझने लगी लेकिन इसी बीच उसकी किस्मत ने एक बार नया मोड़ ले लिया।

विज्ञापन

हाल ही में कोतवाली पुलिस ने उसकी मां का पता लगाने में कामयाब हो गई। मामला फिर चाइल्ड लाइन के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने उसे लाकर मंगलवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया तो उसने स्वीकार किया कि रिमझिम जिला अस्पताल में ही उससे बिछड़ी थी। उसका नाम कोमल था। बच्ची को उसके सुपुर्द करने की बात हुई तो उसने उसे साथ ले जाने से साफ इन्कार कर दिया।

उसने बताया कि उसका पहला पति शराब पीकर उसे बहुत पीटता था। बहन के कहने पर पहले पति को छोड़कर वह दूसरी शादी कर चुकी है। दूसरी शादी के बाद उसके तीन बेटियां हैं। उसका पति चौथी बेटी के रूप में रिमझिम को साथ रखने को तैयार नहीं है। वह भी पति और तीन बेटियों को नहीं छोड़ सकती, इसलिए वह इस बच्ची को साथ नहीं ले जा सकती। काफी समझाने के बाद बच्ची के नाना-नानी ने उसका खर्च उठाने की हामी भरी। तब कहीं बमुश्किल वह बेटी को साथ ले जाने को तैयार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed