फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mother of five eloped with her lover in Budaun

पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार: दूसरी महिला ने भी अपने पति को दिया धोखा, पतियों ने लगाई पुलिस से गुहार

Mon, 13 Feb 2023 08:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Feb 2023 08:44 AM IST
सार

बदायूं के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो महिलाएं अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गईं। इनमें एक महिला के पांच बच्चे हैं, जबकि दूसरी महिला दो बच्चों की मां है। दोनों के पतियों ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
mother of five eloped with her lover in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र के एक गांव से महिला लापता हो गई। उसके पांच बच्चे हैं। महिला के पति ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। उसने दरोगा को बताया कि पत्नी अपने प्रेमी के फोन पर रोजाना बात किया करती थी। आठ फरवरी को वह बच्चों को घर में छोड़कर चली गई। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर पति ने खोजबीन की लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला। वह प्रेमी के परिजनों से भी मिला लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि महिला अपने साथ करीब 10 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। उसने पुलिस से पत्नी ढूंढने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

नकदी-जेवर लेकर महिला प्रेमी के साथ लापता

बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अयोध्या में मूंगफली बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी और दो बेटे भी साथ रहते थे। चार दिन पहले उसने पत्नी और दो बच्चों को करीब सवा लाख रुपये और जेवर देकर गांव भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बरेली तक ट्रेन से आई और उसके बाद सहसवान क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी प्रेमी के साथ चली गई। उसका मोबाइल भी बंद है। पति ने थाना मुजरिया पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर पत्नी वापस दिलाने की मांग की है।

लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज

कछला निवासी 14 वर्षीय लड़की चार दिन पहले लापता हो गई। वह घर से बाजार गई थी। देर शाम तक वह नहीं लौटी तो उसकी मां ने कछला के युवक पर उसे ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed