फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother-in-law and daughter-in-law accused the former in-charge of Ruhelkhand outpost of taking Rs 1.5 lakh

Bareilly News: सास-बहू ने रुहेलखंड चौकी के पूर्व इंचार्ज पर लगाए 1.5 लाख रुपये लेने के आरोप

Tue, 25 Jun 2024 06:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law accused the former in-charge of Ruhelkhand outpost of taking Rs 1.5 lakh
बरेली। हरुनगला की दो महिलाओं ने रुहेलखंड चौकी के पूर्व इंचार्ज पर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए गृह सचिव से शिकायत की है।
विज्ञापन

महिला कलावती व शशि आपस में सास-बहू हैं। दोनों के पति की मौत हो चुकी है। महिलाओं का कहना है कि उनके खिलाफ संभव शील ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना के दौरान पूर्व चौकी इंचार्ज ने उनसे कहा कि इसमें धारा 420 भी बढ़ेगी। अगर कुछ रुपये दें तो फाइनल रिपोर्ट लगा देंगे। आरोप है कि पांच लाख रुपये से शुरू हुआ सौदा डेढ़ लाख रुपये में तय हुआ। छह जून 2023 को एक लाख व नौ जून 2023 का 50 हजार रुपये देने का आरोप लगाया है। बताया कि रुपये लेने के बाद 14 जून 2023 को दोनों महिलाओं को रुहेलखंड चौकी बुलाकर वहां धारा 41 क के नोटिस पर हस्ताक्षर करवा लिए। दो फरवरी 2024 को महिलाओं के पास कोर्ट से सम्मन आया तो उन्हें अपने साथ हुए धोखे का पता चला।
विज्ञापन

महिला ने जब दरोगा को फोन कर रुपये वापस मांगे तो उसने बताया कि एक लाख रुपये इंस्पेक्टर को उसी दिन दे दिए थे। इसी में से सीओ साहब को रुपये दिए। बाकी, 50 हजार रुपये में से दरोगा ने इंस्पेटर क्राइम, एसएसआई व सीओ के पेशकार को दिए। महिला ने गृह सचिव को पत्र भेजकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed