फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother Goddess was seated with Ghatasthapana, bells and gongs resounded in the temples.

Bareilly News: घटस्थापना के साथ विराजीं मैया, मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल

Tue, 23 Sep 2025 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mother Goddess was seated with Ghatasthapana, bells and gongs resounded in the temples.
आंवला/सिरौली/अलीगंज/ बिशारतगंज। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को घटस्थापना के साथ देवी मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। मां की अराधना के लिए देवी मंदिरों में सुबह से ही भीड़ नजर आई। भक्तों ने कतार में लगकर देवी माता के दर्शन करने के बाद विधि-विधान से पूजा की। चुनरी व नारियल के साथ ही अन्य सामग्री अर्पित की।
विज्ञापन

घरों में कलशस्थापना के बाद मां की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। अग्नि में आहुतियां देकर श्रद्धालुओं ने हवन किया। सिरौली के धर्मशाला देवी, रामलीला नौ देवी आदि मंदिरों में ज्वाला जी से अखंड ज्योति आई। इसके बाद महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। शाम को मंदिरों में महिलाओं ने कीर्तन किए।
विज्ञापन

अलीगंज में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों के बाहर दिखी। मंदिरों के आसपास फूलमाला, नारियल, चुनरी सहित अन्य चीजों की दुकानें सजी थीं। बिशारतगंज के मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उपवास रखकर माता की अराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला में मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई। मोहल्ला गंज स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर हुए यज्ञ में साधकों ने आहुतियां डालीं। यहां पर डॉ. विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, भक्ति और मुक्ति प्रदान करती हैं। माता की उपासना करने वाले की दुर्गति नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed