{"_id":"6206c3d96815b565de1af48b","slug":"mother-commits-suicide-by-hanging-herself-in-front-of-innocent-children-bareilly-news-bly475214531","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्चों के सामने फंदे पर लटककर मां ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्चों के सामने फंदे पर लटककर मां ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी में एक विवाहिता ने मासूम बच्चों के सामने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा। विवाहिता के मायके वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा गौंटिया निवासी अशोक शुक्रवार दोपहर बाजार गए थे। घर में पत्नी प्रियंका और दो छोटे बच्चे थे। दोपहर बाद जब वह लौटे तो घर का दरवाजा बंद मिला।
काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अंदर से बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर प्रियंका (28) का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। पास में दोनों छोटे बच्चे रो रहे थे। लोगों की मदद से पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भुता क्षेत्र से प्रियंका के मायके वालों को भी बुला लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रियंका की शादी छह साल पहले अशोक से हुई थी। उसके एक तीन साल का बेटा और पांच माह की बेटी है। दोनों पक्ष शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस नहीं मानी। मायके वालों ने भी किसी तरह की कोई कार्रवाई न करने की बात कही। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।