फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother and her lover gave poison to children, condition worsened

मां और उसके प्रेमी ने बच्चों को दिया जहर, हालत बिगड़ी

Fri, 03 Dec 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mother and her lover gave poison to children, condition worsened
अस्पताल में भर्ती बच्चे।
मां के बुलाने पर किच्छा मिलने गए थे तीनों बच्चे, पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। शाहजहांपुर से मां से मिलने किच्छा गए तीन बच्चों की लड्डू खाने से हालत बिगड़ गई। पिता का कहना है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों को मिठाई में जहर दे दिया। बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बच्चों की मां और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शाहजहांपुर के तिलहर कस्बे में रहने वाले मुकेश का पत्नी रितिका से काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। रितिका लालकुआं में रहती हैं। इनके तीन बच्चे हैं। बेटी इशिता शर्मा (16) सबसे बड़ी है। इसके बाद बेटा अथर्व (11) और बेटी आदिश्री (7) हैं। बच्चे अक्सर मां से मिलने लालकुआं जाते रहते हैं। इशिता ने बताया कि एक दिसंबर को वह छोटे भाई बहन को लेकर मां से मिलने गई थी। किच्छा बाईपास पर उसे मां मिल गई। उसके साथ दो लोग और थे। लौटते समय मां ने उसे एक मिठाई का डिब्बा दिया और कहा कि प्रसाद है तीनों खा लेना। तीनों बस से लौट रहे थे। देर रात जब तीनों बरेली के पुराने रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे तो डिब्बे से निकालकर लड्डू खा लिए। लड्डू खाते ही तीनों की हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में वे बेहोश हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

होश आने पर इशिता ने बताया कि मां ने जो लड्डू दिए थे, उन्हें खाने के बाद हालत बिगड़ी थी। मुकेश ने इस मामले में पत्नी रितिका और उसके प्रेमी प्रशांत के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकेश का कहना है कि रितिका उसे छोड़कर प्रशांत के साथ रह रही है। इधर, जिला अस्पताल के डॉक्टर शैलेश रंजन ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 30 नवंबर को बुलाया था बच्चों को
मुकेश ने बताया कि पत्नी रितिका ने 30 नवंबर को बच्चों को बुलाया था। बच्चे किच्छा जा रहे थे तभी रास्ते में फोन आ गया कि आज नहीं आओ। एक दिसंबर को आ जाना। इस पर बच्चे बहेड़ी में उतर गए। मुकेश बच्चों को बहेड़ी से लेकर बरेली आ गए। यहां स्टेशन रोड पर एक होटल में रुके। एक दिसंबर को सिटी स्टेशन से लालकुआं जाने वाली ट्रेन में बच्चों को बैठाया। इससे वह किच्छा तक गए।

बच्चों के पिता की तहरीर के आधार पर मां और एक अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्चों की मां पर जहर देने का आरोप है। जांच की जा रही है। - हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed