{"_id":"66397b557daa4d696e0f8bc8","slug":"mother-and-daughter-fall-into-canal-due-to-car-collision-girl-dies-woman-missing-faridpur-news-c-4-bly1004-396249-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार की टक्कर से नहर में गिरीं मां-बेटी, बच्ची की मौत, महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार की टक्कर से नहर में गिरीं मां-बेटी, बच्ची की मौत, महिला लापता
Tue, 07 May 2024 06:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 07 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
कुआंडांडा। इटोरिया-जलालपुर गांव के समीप कार की टक्कर से उछलकर नहर में गिरी तीन साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई।जबकि उसकी मां लापता हो गई। महिला पति के साथ दवा लेने सोमवार दोपहर बाइक से जा रही थी। देर शाम एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत बल) टीम भी पहुंच गई, मंगलवार को वह महिला की दोबारा तलाश करेगी। भुता थाना पुलिस कार चालक की तलाश में भी जुटी है।
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव गंगोरा निवासी मिश्लेयार खां पत्नी गुलसुम (30) व बच्ची नूर फातिमा के साथ बाइक से भुता थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रिश्तेदार के घर गए थे। वहीं से मिश्लेयार गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने के लिए सोमवार को क्योलड़िया के लिए जा रहे थे। इटोरिया-जलालपुर के पास चुर्रा की तरफ से जा रही ईको कार से टक्कर हो गई। मिश्लेयार सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। जबकि आठ माह की गर्भवती गुलसुम और नूर फातिमा किनारे से गुजर रही नहर में गिर गईं। कार चालक मौके से फरार हो गया।
कुछ देर बाद होश में आए मिश्लेयार ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव नहर से निकाल लिया, जबकि नहर में चल रहे पानी के तेज बहाव के कारण गुलसुम का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीआर की टीम सोमवार शाम करीब 7:30 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पानी में लापता महिला को तलाशने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। मंगलवार को फिर तलाश की जाएगी।
मिश्लेयार की तीन बेटियों में सबसे छोटी थी नूर फातिमा
मिश्लेयार खां ने बताया कि नूर फातिमा उनकी तीन बेटियों में सबसे छोटी थी। उनका सबसे बड़ा बेटा राहिल (12) और दो अन्य बेटियां इरम (7) व रुकैया (5) हैं।