फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mother and daughter arrested with one kg opium

Bareilly News: अफीम के साथ मां-बेटी गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter arrested with one kg opium
अलीगंज। थाना पुलिस ने शनिवार की शाम को राजपुर कला-अलीगंज मार्ग पर ई-रिक्शा में बैठकर जा रहीं मां-बेटी को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में झारखंड, बिहार आदि स्थानों से अफीम लाकर पंजाब, हरियाणा ,दिल्ली, उत्तराखंड आदि स्थानों पर बेचने का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है।
विज्ञापन

इस मादक पदार्थ की तस्करी में केवल पुरुष ही नहीं इलाके भर की दर्जनों महिलाएं भी संलिप्त हैं। इसमे कुंडरिया फैजुल्लापुर गांव का नाम खासा प्रसिद्ध है।
शनिवार को अलीगंज पुलिस ने कुंडरिया फैजुल्लापुर की ममता और सिरौली के गांव गुलड़िया गौरी शंकर गांव की शीला को अफीम समेत पकड़ा है।
शीला देवी की बेटी ममता अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडरिया फैजुल्लापुर में ब्याही है। बताते हैं कि शनिवार को शीला और ममता ई- रिक्शा से कुंडरिया फैजुल्लापुर से गुलड़िया की तरफ अफीम बेचने जा रहीं थीं। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा के चालक अलीगंज के गांव हाफिजगंज निवासी नरेश समेत तीनों को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि यहां तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक किलो अफीम (मादक पदार्थ) बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं झारखंड से अफीम लाकर इलाके में सप्लाई करती हैं। काफी समय से यह इस धंधे में लिप्त हैं। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ रखने के मामले में कार्रवाई की जा रही है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed