फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mosquito sting stopped, 1800 patients found healthy in follow up investigation

Bareilly News: मच्छरों का डंक थमा, फॉलोअप जांच में 18 सौ मरीज मिले स्वस्थ

Wed, 03 Dec 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Mosquito sting stopped, 1800 patients found healthy in follow up investigation
बरेली। विभागीय कवायद कहें या लोगों में जागरूकता, वजह कोई हो लेकिन इस वर्ष मलेरिया के चपेट में आने वालों की तादाद पिछले साल से करीब 30 फीसदी कम रही। सप्ताह भर से नए मरीज नहीं मिले हैं। पैरासाइट संबंधी फॉलोअप जांच में भी 18 सौ लोग स्वस्थ मिले हैं।
विज्ञापन

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार साल दर साल मलेरिया के मरीजों की जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ रही है, जबकि मरीजों की तादाद घट रही है। 2024 में मलेरिया के 2,817, 2023 में 3,490, 2022 में 1806, 2021 में 2,362, 2020 में 11,686 मरीज मिले थे। इस वर्ष जनवरी से अब तक 1,937 मरीज चपेट में मिले हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक विवैक्स और फेल्सीपेरम मलेरिया की चपेट में लोग आते हैं। विवैक्स के मरीज दवा सेवन के चार से पांच दिन में स्वस्थ हो जाते हैं। जिससे दवा का सेवन बंद कर देते हैं, जबकि पैरासाइट्स नष्ट नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्क्रिय अवस्था में शरीर में पड़े रहते हैं। जो अनुकूल माहौल मिलने पर फिर उभरकर व्यक्ति को बीमार और रोग वाहक बनाते हैं। इसलिए इस वर्ष फॉलोअप जांच कराई गई।
अब तक 18 सौ मलेरिया की चपेट में मरीजों की दवा सेवन के 15वें दिन जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट निगेटिव रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed