{"_id":"5e877eab8ebc3e76a002dda9","slug":"mosques-remained-quiet-on-the-ground-most-of-the-locks-were-lying-in-bareilly-news-bly4016092151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे पर शांत रहीं मस्जिदें, ज्यादातर में पड़े रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे पर शांत रहीं मस्जिदें, ज्यादातर में पड़े रहे ताले
विज्ञापन
जुमे पर मस्जिदों पर पड़े रहे ताले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम-एसएसपी ने लिया मस्जिदों का जायजा, इमाम समेत गिनती के लोगों ने पढ़ी नमाज
विज्ञापन
बरेली। जुमे की नमाज के दौरान शहर की मस्जिदों में सन्नाटा रहा। अधिकांश मस्जिदों में ताले पड़े रहे और अंदरूनी हिस्से में इमाम और कमेटी के गिने चुने लोगों ने नमाज पढ़ी। डीएम और एसएसपी ने दोपहर के वक्त आला हजरत दरगाह समेत अन्य मस्जिदों और दरगाहों का जायजा लेकर लोगों से बात की।
जुमे की नमाज पर सुन्नी मरकज की ओर से पिछले बृहस्पतिवार को बाकायदा फतवा जारी किया गया था। इस बार भी इसका असर दिखाई दिया। कोरोना के खतरे को भांपकर मस्जिदों में इमामों व कमेटियों के गिने-चुने लोगों ने ही नमाज अदा की। कुछ मस्जिदों में आसपास रहने वाले एकाध लोग पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया। शुक्रवार दोपहर जामा मस्जिद, किला मस्जिद, नौ महला मस्जिद के मेन गेट बंद थे। छोटी मस्जिदों में भी कमोवेश ऐसा ही हाल था। चाणक्यपुरी के सामने नैनीताल रोड पर स्थित मस्जिद में भी गेट पर ताला लगा था। बताया गया कि मस्जिद परिसर के अंदर रहने वाले इमाम व कमेटी के गिनेचुने लोगों ने ही मस्जिदों में नमाज अदा की। कोरोना को लेकर एहतियात के तौर पर अधिकांश लोगों ने घर पर ही नमाज पढ़ी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात रही। करेली की मस्जिद में भीड़ जुटने का शोर मचा, मगर पुलिस ने इसे खारिज किया। मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही।