{"_id":"6672357d4a4dfe9ffb0ec764","slug":"mortuary-worker-dies-in-district-hospital-bareilly-news-c-4-bly1015-423020-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला अस्पताल में मोर्चरी कर्मी की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला अस्पताल में मोर्चरी कर्मी की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
बरेली। गर्मी से बेहाल रहे जिला अस्पताल में तैनात मोर्चरी कर्मी की सोमवार को मौत हो गई। हालांकि, मौत की वजह भीषण गर्मी है या कुछ और इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हाेगी।
अस्पताल स्टाफ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में आउटसोर्स पर मोर्चरी कर्मी राजा तैनात था। जो शवों को उठाने और उन्हें पैक करने का काम करता था। सोमवार दोपहर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस कारण वह मोर्चरी के बाहर ही लेटा हुआ था। सहकर्मी ने उससे पूछा तो वह स्पष्ट बोलने में असमर्थ था। उसका शरीर भी तप रहा था। सहकर्मी ने दवाएं लाकर दीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और बेसुध हो गया। इसी अवस्था में उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक मौत की सूचना मिलने पर चिकित्सकों से पूछताछ की गई तो कोई ठोस वजह पता नहीं चल सकी है। इमरजेंसी पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
अस्पताल के पुराने परिसर में भी मिला था शव
सोमवार दोपहर को जिला अस्पताल के पुराने परिसर में भी एक अर्धनग्न अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जो डीआईओ कार्यालय की तरफ पेड़ के नीचे पड़ा था। राहगीरों ने उसे देखा तो सूचना स्वास्थ्यकर्मियों को दी। मौत की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। ब्यूरो