{"_id":"667184453138f10eb40b915e","slug":"mortuary-worker-dies-due-to-heat-wave-in-bareilly-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather: बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप, जिला अस्पताल में मोर्चरी कर्मचारी की हालत बिगड़ी... मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप, जिला अस्पताल में मोर्चरी कर्मचारी की हालत बिगड़ी... मौत
Tue, 18 Jun 2024 07:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:38 PM IST
सार
बरेली में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बढ़ते तापमान और गर्म हवा से न दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही रात में राहत। भीषण गर्मी के कारण लोगों की तबियत बिगड़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी में काम करने वाले कर्मचारी राजा की अचानक तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में गर्मी से बेहाल रहे जिला अस्पताल में तैनात मोर्चरी कर्मी की मंगलवार को मौत हो गई। हालांकि, मौत की वजह भीषण गर्मी है या कुछ और इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।
विज्ञापन
अस्पताल स्टाफ से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में आउटसोर्स पर मोर्चरी कर्मी राजा तैनात था। जो शवों को उठाने और उन्हें पैक करने का काम करता था। मंगलवार दोपहर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस कारण वह मोर्चरी के बाहर ही लेटा हुआ था।
विज्ञापन
सहकर्मी ने उससे पूछा तो वह स्पष्ट बोलने में असमर्थ था। उसका शरीर भी तप रहा था। सहकर्मी ने दवाएं लाकर दीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और बेसुध हो गया। इसी अवस्था में उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक मौत की सूचना मिलने पर चिकित्सकों से पूछताछ की गई तो कोई ठोस वजह पता नहीं चल सकी है। इमरजेंसी पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
अस्पताल के पुराने परिसर में भी मिला था शव
सोमवार दोपहर को जिला अस्पताल के पुराने परिसर में भी एक अर्धनग्न अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जो डीआईओ कार्यालय की तरफ पेड़ के नीचे पड़ा था। राहगीरों ने उसे देखा तो सूचना स्वास्थ्यकर्मियों को दी। मौत की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
सोमवार दोपहर को जिला अस्पताल के पुराने परिसर में भी एक अर्धनग्न अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जो डीआईओ कार्यालय की तरफ पेड़ के नीचे पड़ा था। राहगीरों ने उसे देखा तो सूचना स्वास्थ्यकर्मियों को दी। मौत की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।