फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Morning Walker will not look at Gandhi Park entrance fee

गांधी उद्यान में मार्निंग वाकर पर नहीं लगेगा प्रवेश शुल्क

Fri, 15 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 15 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
गांधी उद्यान मेें मार्निंग वाकर को अब प्रवेश और पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा। पार्षदों के विरोध को देखते हुए नगर निगम बोर्ड में प्रवेश शुल्क लगाने का प्रस्ताव निरस्त हो गया। सदन में अंडरग्राउंड केबिल डालकर रोड कटिंग करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने, पेयजल सप्लाई में प्रदूषित पानी से बीमारियां फैलने समेत अन्य मामले भी गूंजे। पार्षदों ने इन मुद्दों पर हंगामा किया। मेयर और नगर आयुक्त से विभिन्न मुद्दों पर पार्षदों से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

नगर निगम ने गांधी उद्यान में तीन रुपये प्रवेश शुल्क लगाने का प्रस्ताव बोर्ड में रखा था। इसमें उद्यान में प्रवेश करने तीन रुपये शुल्क निर्धारित किया था। इसके अलावा साइकिल पर तीन रुपये, बाइक पर पांच रुपये और स्कूटर पर 10 रुपये पार्किंग शुल्क लगाने का भी प्रस्ताव था। पार्षद राजेश अग्रवाल ने गांधी उद्यान में प्रवेश या पार्किंग शुल्क लगाने के प्रस्ताव का विरोध करना शुरू किया तो अन्य पार्षद भी उनके समर्थन में आ गए। मेयर डा. आईएस तोमर ने पार्षदों के विरोध को देखते हुए प्रस्ताव संख्या छह निरस्त करने की घोषणा कर दी। बोर्ड से प्रस्ताव निरस्त होने के साथ ही ये भी तय हो गया कि अब  गांधी उद्यान में टहलने वालों को प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ेगा।  
विज्ञापन

  इससे पहले  अपराह्न तीन बजे प्रारंभ हुई बोर्ड की बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। पार्षदों ने नया ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए बभिया में जमीन खरीद की प्रगति के बारे में पूछा। कहा कि बाकरगंज में ट्रंचिंग ग्राउंड फुल हो चुका है। अब यहां का कूड़ा नये ट्रंचिंग ग्राउंड में शिफ्ट कर बाकरगंज में पार्क बनाया जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि बाकरगंज में ट्रंचिंग ग्राउंड की जगह पर पार्क बनाने का प्रस्ताव निदेशालय भेजा जा चुका है। वहां से अनुमति मिलते ही पार्क निर्माण शुरू कराया जाएगा। पार्षद आलोक तायल ने धार्मिक स्थलों और ऐसे स्थलों से जुडी शिक्षण संस्थाओं को गृह, जल और सीवर कर से मुक्त करने का मामला उठाया। मेयर ने कहा कि ऐसे स्थल पहले से ही टैक्स फ्री हैं। अगर किसी वजह से इन संस्थाओं से टैक्स वसूला जा रहा है तो उसे रोका जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रोड कटिंग, पेयजल सप्लाई के मुद्दे भी गूंजे
भाजपा पार्षद दल नेता विकास शर्मा ने कहा कि रिलायंस, केईआई समेत अन्य कंपनियों ने नगर निगम की अनुमति के बिना अंडरग्राउंड केबिल डालने के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए। कहीं गड्ढे भरे भी गए हैं तो जहां पक्की सड़क बनी थी, वहां केवल मिट्टी डालकर गड्ढे भरने की खानापूरी कर दी गई है। जबकि केवल कच्ची गली या सड़क पर मिट्टी से गड्ढे भरे जाने थे। पक्की सड़क पर गड्ढा खोदा गया तो वहां फिर से वैसी ही सड़क बननी चाहिए थी। नगर आयुक्त ने कहा कि रिलांयस समेत जिस भी कंपनी ने ऐसा किया है, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

पानी के नमूने लेकर लैब से जांच कराएं 
 छंगामल मौर्य ने कहा कि सीवर का पानी पाइप लाइन में सप्लाई हो रहा है। इससे बाग बृगटान में पीलिया समेत तमाम संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। मेयर ने कहा कि शहर के किसी भी इलाके में अगर प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही है तो वहां से पानी के नमूने लेकर उनकी जल निगम और लखनऊ की लैब से जांच कराएं। जांच रिपोर्ट पार्षदों को भी उपलब्ध कराई जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed