फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than two applications for one seat in BA and BSc Biology

Bareilly News: बीए व बीएससी जीव विज्ञान में एक सीट पर दो से अधिक आवेदन

Thu, 03 Jul 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
More than two applications for one seat in BA and BSc Biology
बरेली। बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के आवेदन की तिथि बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएगी। 20 जून से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में बुधवार तक 10,769 आवेदन मिले हैं। बीए और बीएससी जीव विज्ञान में आवेदन सबसे अधिक हैं। दोनों ही पाठ्यक्रमों में एक सीट पर दो से अधिक आवेदन हैं। शुक्रवार शाम तक कॉलेज प्रशासन मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा।
विज्ञापन


बीए पाठ्यक्रम की 1840 सीटों के लिए 4931 आवेदन आए हैं। वहीं बीएससी जीव विज्ञान में 720 सीटों के सापेक्ष 2024 आवेदन आए हैं। इसका मतलब है कि जितनी सीटें उपलब्ध हैं, उससे लगभग ढाई गुना से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने बीए और बीएससी जीव विज्ञान में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से मेरिट काफी ऊपर जाने की संभावना है।
विज्ञापन

कुछ इसी तरह बीकॉम में 1040 सीटों के मुकाबले 1396, बीकॉम ऑनर्स में 120 सीटों पर 383 आवेदन और सबसे कम बीएससी गणित की 880 सीटों पर 671 आवेदन हासिल हुए हैं। इसके साथ ही बीसीए में 743 व बीबीए में 603 पंजीकरण कराए गए हैं। अब विद्यार्थियों के पास प्रवेश के आवेदन के लिए केवल बृहस्पतिवार का ही दिन शेष रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। हालांकि, यह अंतिम नहीं है। इसलिए विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed