फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than one lakh devotees took bath in Ganga

Bareilly News: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

Sat, 16 Nov 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh devotees took bath in Ganga
मीरगंज। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र में रामगंगा नदी किनारे गोरा हेमराजपुर और कैलाश गिरि घाट पर गंगा स्नान का मेला लगा, जहां पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि जाम खुलवाने के लिए पुलिस की व्यवस्था नाकाफी रही।
विज्ञापन

हवन-पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा। कुछ श्रद्धालुओं ने कथा करके ब्राह्मणों को भोजन भी कराया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। गोरा हेमराजपुर में मेला स्थल पर कमेटी के लोगों ने जगह-जगह पंडाल लगाकर लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकते रहे। सुबह छह बजे से ही गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई, जो रात तक चला। मेला आयोजकों के अनुसार गोरा हेमराजपुर में एक लाख से अधिक लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। इधर, दुनका पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में भी सैकड़ों साल पुराना सिद्ध मेला लगा। यहां भी हजारों श्रद्धालु जुटे। सुरक्षा की दृष्टि से दो उपनिरीक्षक मनोज कुमार, रविदत्त शर्मा आदि तैनात रहे।
विज्ञापन


इन मार्गों पर लगा रहा जाम
सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस पिकेट लगाई गई थी, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण रोड पर जाम की स्थिति रही। इससे आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तिलमास से लेकर मेला स्थल तक, नल नगरिया से गोरा हेमराजपुर तक जाने वाला रोड जाम रहा। पुलिस ने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन भीड़ अधिक होने एवं रास्ता संकरा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर से पहुंचे श्रद्धालु, तीन पहिया चालकों ने काटी चांदी
क्षेत्र के लोग मेला स्थल तक ट्रैक्टर-ट्राॅलियों, टेंपो, ई-रिक्शा एवं बाइकों से गंगा स्नान करने पहुंचे। सीओ मीरगंज गौरव सिंह पूरे दिन पेट्रोलिंग करते रहे।
भीड़ अधिक होने के कारण ई रिक्शा एवं टेंपो चालकों की चांदी रही। नल नगरिया से मेला स्थल तक ले जाने का मनमाना किराया वसूला गया। वाहन पार्किंग वालों ने भी शुल्क अधिक वसूले।

--
दुनका क्षेत्र में बहगुल नदी किनारे लगा मेला

शाही। कस्बा के पास बहगुल नदी के किनारे गंगा मेला लगा। शुक्रवार को नदी के किनारे सुबह से ही गंगा स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने स्नान करके मां गंगा को प्रसाद अर्पण किया। परिवार, समाज, देश की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed