{"_id":"68927575d93f8b709b0e6510","slug":"more-than-nine-lakh-rupees-were-defrauded-on-the-pretext-of-investment-bareilly-news-c-4-bly1015-697492-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निवेश के बहाने नौ लाख से ज्यादा की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निवेश के बहाने नौ लाख से ज्यादा की ठगी
विज्ञापन
बरेली। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर 9 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
इज्जतनगर की केसर वाटिका कॉलोनी निवासी मनीष पाठक ने साइबर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा को बताया कि उनका एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटी कंपनी से ऑनलाइन संपर्क हुआ। कंपनी के लोगों ने उन्हें व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर शेयर ट्रेडिंग करने पर मुनाफा होने का झांसा दिया।
20 मार्च को झांसे में लेकर ठगों ने मनीष से अलग-अलग बैंक खातों में 9 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इनके द्वारा दिए गए ट्रेडिंग एप औरोरा 2025 पर मुनाफे की बड़ी रकम दिखने लगी। जब मनीष ने एप से रुपये निकालकर खाते में डालने की कोशिश की तो नहीं निकले। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। ब्यूरो