फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than half of the applicants for PM housing turned out to be ineligible during verification

Bareilly News: सत्यापन में पीएम आवास के आधे से ज्यादा आवेदनकर्ता निकले अपात्र

Sat, 08 Mar 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
More than half of the applicants for PM housing turned out to be ineligible during verification
आंवला।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाने वाले आवेदनकर्ताओं के भौतिक सत्यापन में आधे से अधिक आवेदनकर्ता अपात्र निकले हैं।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पीएम आवास योजना के तहत भवन निर्माण के लिए दी जाने वाली धनराशि को लेकर नगरीय निकायों में सत्यापन का कार्य पिछले काफी समय से किया जा रहा है। योजना का लाभ दिए जाने को लेकर पात्रों के चयन के लिए पालिका की टीम घर-घर जाकर मौके पर सत्यापन का कार्य कर रही है। इसमें जांच-पड़ताल के बाद 111 लाभार्थियों का ही चयन हो सका है।

ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पालिका क्षेत्र में 604 आवेदन किए गए थे। अब तक 350 आवेदनों की जांच में केवल 111 लोग पात्र मिले। बाकी के आवेदनों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। इन पात्रों में अधिकांशत ऐसे लोग है, जो दिव्यांग, विधवा व गरीबी रेखा के नीचे के है। बाकी 204 आवेदनकर्ताओं की भी टीम घर-घर जाकर जांच करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed