फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than a hundred people came to Bareilly with Bankhana-Mazhgawan infected

बानखाना-मझगवां के संक्रमितों के साथ बरेली आए सौ से ज्यादा लोग लापता

Thu, 21 May 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
More than a hundred people came to Bareilly with Bankhana-Mazhgawan infected
बानखाना में फैला सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सर्विलांस टीम ने छानबीन के बाद सौंपी रिपोर्ट तो उड़े अफसरों के होश
विज्ञापन

मुंबई से बरेली तक अलग-अलग कई खचाखच भरे वाहनों में आए

बरेली। प्रवासी लोगों के लौटने के साथ यूं ही नहीं सरकार की चिंता बढ़ रही है। बानखाना और मझगवां में दो दिन पहले संक्रमित पाए गए युवकों से पूछताछ के बाद सर्विलांस टीम ने जो रिपोर्ट अफसरों को सौंपी है, उसने उनके होश उड़ा दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई से दोनों युवक अल-अलग वाहनों से बरेली पहुंचे थे और इस बीच सौ से ज्यादा लोग उनके लंबे संपर्क में रहे जिनमें से कई लोग बदायूं, शाहजहांपुर भी चले गए, लेकिन ज्यादातर लोग बरेली आकर लापता हो गए।
आईडीएसपी एक्टिव सर्विलांस टीम की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक मझगवां ब्लॉक के खैलम जागीर का रहने वाला संक्रमित 13 मई को मुंबई से डीसीएम में बैठकर बरेली के लिए चला तो उसके साथ 35 लोग और डीसीएम में सवार थे। वह 16 मई को रामनगर पहुंचा था, उसके साथ यहां 25 लोग उतरे जो अपने घर चले गए। बाकी दस लोगों को लेकर डीसीएम आगे चली गई। रामनगर में उतरे 25 लोगों में से सिर्फ चार ने अगले दिन सीएचसी पहुंचकर अपनी जांच कराई जहां से उन्हें संदिग्ध संक्रमित मानते हुए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक बानखाना का संक्रमित युवक मुंबई के जलगांव के धूलिया में काम करता था। 12 मई को वह तीन साथियों के साथ पिकअप से बरेली रवाना हुआ जिसमें करीब 25 लोग सवार थे। 15 मई को वे बिजनौर के नूरपुर पहुंचे जहां पिकअप चालक ने सभी को उतार दिया। यहां से वह पांच साथियों के साथ कुछ दूर पैदल चलने के बाद एक ट्रक में बैठा। इसमें भी करीब 35 लोग थे जो ट्रक से रामपुर में उतरे। रामपुर से फिर एक ट्रक में सवार हुए जिसमें करीब 75 लोग भरे हुए थे। यह ट्रक भोजीपुरा तक आया जहां उसने सभी को ने उतार दिया। ट्रक में और लोग कहां के वाले थे और कहां गए इसकी उसे जानकारी नहीं लगी। एक युवक आदिल जो जलगांव से उसके साथ आया था, वह पैदल शाहजहांपुर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही: सैंपल लेकर खुद गांव जाने को कह दिया

रिपोर्ट में जिक्र है कि खैलम जागीर गांव के युवक का सैंपल लेकर उसे होम क्वारंटीन होने का निर्देश देकर घर भेज दिया गया। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से वह पैदल चौपुला तक गया। चौपुला से एक ईरिक्शा ने उन्हें करगैना तक छोड़ा, करगैना से वह रामगंगा तक पैदल गए। रामगंगा से एक ऑटो में सवार होकर वह अलीगंज पहुंचे और यहां से पैदल घर गए। संक्रमण की पुष्टि के बाद छह परिजनों को क्वारंटीन कर लिया गया है। कायदे के मुताबिक सैंपल लेने के बाद युवक को एंबुलेंस से घर भेजा जाना चाहिए था।

स्क्रीनिंग में संदिग्ध मिले 135 मरीजों के लिए सैंपल

बरेली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को तीन सौ बेड अस्पताल में 365 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध मिले 71 लोगों का सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। दूसरी ओर, मेडिकल मोबाइल यूनिट ने प्रभारी अभिषेक त्यागी के निर्देशन में 64 संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल लिए हैं। कुल 135 संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल गुरुवार की सुबह जांच को आईवीआरआई भेजे जाएंगे। बुधवार की देर शाम तक तीन पूल समेत दस व्यक्तिगत सैंपल की रिपोर्ट आईवीआरआई ने सौंपी है। सभी निगेटिव रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed