फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 12 hundred history sheeters missing in Bareilly zone

बरेली जोन में 12 सौ से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर लापता

Mon, 31 Jan 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
More than 12 hundred history sheeters missing in Bareilly zone
बरेली। अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार के निर्देश पर बरेली जोन में 2027 हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 774 हिस्ट्रीशीटरों का तो सत्यापन कर लिया, लेकिन 1253 का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चुनाव के चलते अपराधियों की निगरानी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बरेली जोन के 13808 हिस्ट्रीशीटरों में से लापता 2027 के सत्यापन के लिए 25 जनवरी से 27 जनवरी तक अभियान चलाया गया। इनमें से बरेली रेंज में 953 और मुरादाबाद रेंज में 1074 हिस्ट्रीशीटर हैं, मगर सत्यापन के दौरान पुलिस सिर्फ 774 हिस्ट्रीशीटरों की ही जानकारी जुटा सकी। इनमें से 62 की मौत हो चुकी है, 23 विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं, 128 घरों में मौजूद मिले, 341 के दूसरे प्रदेशों में होने की बात सामने आई, 130 दूसरे जिलों और 90 दूसरे थाना क्षेत्रों में मिले, लेकिन 1253 का कोई पता नहीं चला। एडीजी राजकुमार ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को लापता हिस्ट्रीशीटरों को तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed