फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More murders within eight km radius, some crazy person is taking life

Bareilly News: आठ किमी दायरे में ज्यादा हत्याएं, कोई सिरफिरा ही ले रहा जान

Wed, 22 Nov 2023 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
More murders within eight km radius, some crazy person is taking life
बरेली। शाही व आसपास के इलाके में करीब आठ किमी के दायरे में ही अधिकांश हत्याएं हो रही हैं। अधिकांश के शव गन्ने के खेत में ही मिले हैं। ऐसी महिलाओं को शिकार बनाया जा रहा है जो चारा लेने या किसी अन्य काम से खेत पर गईं और उस वक्त अकेली थीं। कई महिलाओं के शव ज्यादा दिन बाद मिलने से भी मौत का रहस्य उलझ रहा है।
विज्ञापन




दो महीने पहले आईजी ने इलाके में करीब डेढ़ दर्जन टीमें लगाकर हत्याओं की वजह पता करने का निर्देश दिया था। करीब तीन सौ पुलिसकर्मी तब इलाके में घूम रहे थे। फिर कुछ मामलों का खुलासा कर पुलिस ने तफ्तीश ढीली कर दी। गांव वाले तो यहां तक कह रहे हैं कि गुत्थी सुलझाने में फेल पुलिस ने अपनी बला टालने के लिए खुलासे भी अपने ढंग से कर दिए। परिणाम स्वरूप हत्याओं का सिलसिला नहीं रुका। हत्या का तरीका भी पुराना ही है। ऐसे में अब पुलिस अफसर कह रहे हैं कि कोई मनोविकृत शख्स पर्दे के पीछे है।
विज्ञापन




-----



तालाब चौकीदार पर शक गहराया, पूछताछ जारी



- जिस जगह वृद्धा का शव मिला उससे बीस मीटर दूर मछली पालन का तालाब है। वहीं अवैतनिक रूप से एक व्यक्ति चौकीदार के रूप में काम करता है। घटना के बाद से वह लापता था। मंगलवार को पुलिस ने उसे तलाश कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास महिलाओं के कुछ कपड़े व सामान मिला है। उसकी हरकतों व बोलचाल से संदेह बढ़ गया है। एसपी देहात समेत कई अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----



अब समूह बनाकर निकल रहीं महिलाएं



- इन दिनों गन्ना छिलाई और गेहूं बुवाई का सीजन है। इसके साथ ही सरसों व अगैती गेहूं में पानी लगाया जा रहा है। अधिकांश घरों में पुरुष दूसरे शहरों में मजदूरी और महिलाएं खेतों में काम करती हैं। इस घटना के बाद उनमें दहशत है। महिलाएं समूह बनाकर ही खेतों में जा रही हैं।




-------



किला और नवाबगंज में पकड़े जा चुके हैं सनकी



- चार महीने पहले किला थाना क्षेत्र में एक शख्स शाम के वक्त युवतियों को ब्लेड मारकर निकल जाता था। किला से सटे प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई थी। तब चार मामलों में रिपोर्ट कराई गई थी। तब किला थाना पुलिस ने एक सिरफिरे को पकड़कर खुलासा किया था। नौकरी करने वाली पत्नी से मुकदमेबाजी की वजह से परेशान इस शख्स को हर कामकाजी युवती से नफरत थी। इसके अलावा नवाबगंज में साइकिल सवार दो नाबालिग लड़के इलाके में घूमकर बच्चियों से दुष्कर्म करते थे। इनकी वजह से एक छात्र काफी समय तक बाल सुधार गृह में रहा था। जब ये पकड़े गए तो वह छूट सका था।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed