{"_id":"594eb450a09ca7e02892aac1a816aa34","slug":"moradabad-bareilly-and-could-not-go-on-monday-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को चले मुरादाबाद से रात तक नहीं पहुंच पाए बरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को चले मुरादाबाद से रात तक नहीं पहुंच पाए बरेली
बरेली
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज बसों में दिल्ली और मुरादाबाद से सोमवार सुबह बरेली को चले सैकड़ों यात्री देर रात तक यहां नहीं पहुंच पाए। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह किसानों के आंदोलन से लगाए गए जाम में फंसी बसों में यह यात्री पूरे दिन फंसे रहे। यहां रोडवेज बस अड्डे पर उनके परिजन परेशान होकर उनका इंतजार करते रहे। मुरादाबाद और रामपुर से रूट डायवर्जन के चलते वाहनों बदायूं रोड पर आ गया। यहां भी जाम लग गया। रामगंगा पुल पर दोपहर से लगा जाम देररात तक नहीं खुला। यहां कई बसों और वाहनों में बड़ी संख्या में यात्री फंसे रहे।
इसलिए लगा जाम
गन्ना के बकाया भुगतान जैसी कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को सुबह से ही नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। इसकेे चलते दिल्ली रोड पर रामपुर और मुरादाबाद के पास भी जाम लग गया।
परिवारीजन रहे परेशान...
दिल्ली और मुरादाबाद से सैकड़ों यात्रियों को बरेली पहुंचना था लेकिन सुबह वहां से चलने के बावजूद वह देर रात तक यहां नहीं पहुंच सके। यात्रियों के परिजन को भी रोडवेज वाले कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद और रामपुर से किया गया डाइवर्जन...
नेशनल हाइवे जाम होने की वजह से मुरादाबाद और रामपुर से वाहनों का रूट शाहबाद और आंवला होते हुए बरेली को डायवर्ट किया गया लेकिन वाहनों की संख्या ज्यादा होने से बदायूं रोड पर भी भारी जाम लग गया। रामगंगा पुल पर देररात तक जाम लगा रहा। यहां फंसे सैकड़ों वाहन निकाल पाने में पुलिस बल के प्रयास भी नाकाफी थे।