फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monu and Satyam secured the first position in the race.

Bareilly News: मोनू और सत्यम ने 10,000 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान

Sun, 27 Sep 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Monu and Satyam secured the first position in the race.
बरेली। 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर और छठी अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुरू हुई। भारी बारिश के कारण पहले ही दिन प्रतियोगिता को अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा। हालांकि, 10,000 मीटर दौड़ के शुरुआती परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन




पुरुष सीनियर वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के मोनू कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने यह दौड़ 30 मिनट 13.93 सेकंड में पूरी की। गाजियाबाद के श्याम 30 मिनट 14.20 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। संभल के महेंद्र मौर्य ने 30 मिनट 26.29 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-23 बालक वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ में अयोध्या के सत्यम विजेता बने। उन्होंने 30 मिनट 21.33 सेकंड का समय निकाला। सहारनपुर के अभिषेक 30 मिनट 22.18 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शामली के शान्तनु कुमार ने 31 मिनट 11.61 सेकंड के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने किया। मैदान में पानी भर जाने के कारण स्पर्धाएं कराना असंभव हो गया। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए आयोजन समिति ने प्रतियोगिता स्थगित करने का निर्णय लिया। आयोजकों ने बताया कि मौसम साफ होने पर बाकी बची स्पर्धाएं कराई जाएंगी। यह स्पर्धाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। इस दौरान अध्यक्ष सुनील गुप्ता, देव प्रकाश देवनानी, सचिव गजेंद्र तोमर और कोषाध्यक्ष राजा एलानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed