फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Monkeys chased, old man died after falling from second floor roof

Bareilly News: बंदरों ने दौड़ाया, दूसरी मंजिल की छत से गिरकर बुजुर्ग की जान गई

Wed, 05 Feb 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Monkeys chased, old man died after falling from second floor roof
बरेली। बंदरों के हमले से बचने के लिए भागे कालीबाड़ी निवासी जगदीश सरन (62) अपने ही मकान की दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गए। घायल अवस्था में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जगदीश सरन के मकान की दूसरी मंजिल की छत पर मंगलवार को कपड़े फैले हुए थे। उनकी पत्नी उठाने गईं तो बंदर हमलावर हो गए। शोर सुनकर जगदीश सरन बचाने पहुंचे तो बंदरों का झुंड और करीब आ गया। उन्होंने बंदरों को भगाया तो उनमें से एक का पैर रेलिंग में फंस गया। जगदीश सरन उसे बचाने के लिए आगे बढ़े तो दूसरे बंदर उन पर हमलावर हो गए। घबराहट में वह रेलिंग से नीचे गली में गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जगदीश प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते थे। उनकी मौत के बाद पुत्र अमन और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले वालों ने नगर निगम के बंदर पकड़ो अभियान पर सवाल किया। बोले- अगर बंदर पकड़े गए होते तो यह हादसा न होता। मोहल्ले में बंदरों का आतंक है। छत पर कपड़े सुखाना मुश्किल हो गया है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



--

बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन कालीबाड़ी में टीम को भेजकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा। - डाॅ. नैन सिंह, अपर नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम


पार्षद ने कई बार उठा चुके मुद्दा



बंदरों के हमले से लोगों के घायल होने का मुद्दा पार्षद हरिशंकर कश्यप नगर निगम बोर्ड की बैठकों में कई बार उठा चुके हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिले, पर बंदर नहीं पकड़े गए। पार्षद ने बताया कि बीते दिनों वह अधिकारियों से मिले थे। तब भी सिर्फ आश्वासन मिला था, वार्ड में बंदर नहीं पकड़े गए। वार्ड में बंदरों का आतंक इस कदर है कि अगर कोई एक आदमी छत पर कपड़े सुखाने जाता है तो घर का दूसरा सदस्य डंडा लेकर उसकी सुरक्षा के लिए जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed