फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Money withdrawn from BJP leader's account by sending vehicle challan message in Bareilly

Bareilly News: वाहन चालान का मैसेज भेज ठगी कर रहे साइबर ठग, भाजपा नेता के खाते से निकले 1.10 लाख रुपये

Sat, 16 Aug 2025 02:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 02:45 PM IST
सार

बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह से ठगी कर ली गई। वाहन चालान का संदेश भेजकर उनके खाते से एक लाख से ज्यादा रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Money withdrawn from BJP leader's account by sending vehicle challan message in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह को वाहन चालान का संदेश भेजकर उनके खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये से ज्यादा रकम निकाल ली। भाजपा नेता ने बैंक से इसकी शिकायत भी की लेकिन अगले दिन उनके खाते से पांच हजार रुपये दोबारा उड़ा दिए गए। बारादरी थाने में भाजपा नेता ने शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि 15 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर वाहन चालान संबंधी एक मैसेज आया। इसमें एक लिंक भी था। गुरप्रीत ने यह मैसेज अपने कर्मचारी को भेज दिया गया। जब गुरप्रीत सिंह के स्टाफ ने उस मैसेज को खोला तो वह नहीं खुला। तभी रात को अचानक गुरप्रीत सिंह के मोबाइल पर ओटीपी आने लगे और खाते से 11 बार में 110000 रुपये कट गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिसके लिए पति को छोड़ा, उस प्रेमी ने नाता तोड़ा, युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत ने इंस्पेक्टर को बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने बैंक के ग्राहक सेवा नंबर पर की। इसके बाद भी अगले दिन साइबर ठगों ने उनके खाते से पांच हजार रुपये और निकाल लिए। गुरप्रीत ने इसमें बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का अंदेशा जताकर कार्रवाई की मांग की है। बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed