फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Money stolen from donation box, goddess statue damaged

Bareilly News: दान पात्र से रुपये चोरी, देवी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Wed, 11 Sep 2024 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Money stolen from donation box, goddess statue damaged
फरीदपुर। मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे दान पात्र से तीन हजार रुपये चोरों ने चुरा लिए। विरोध करने पर मंदिर के सेवादार से गाली गलौज कर मंदिर में रखी देवी मां की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर के सेवादार ने थाने में तहरीर देकर खुराफातियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फरीदपुर नगर के मोहल्ला परा स्थित मौनी महादेव मंदिर के सेवादार अनूपी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि तीन-चार अराजक तत्व सुबह-शाम मंदिर में पत्थर फेंकते हैं। मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त करके मंदिर के दानपात्र में रखे लगभग तीन हजार रुपये चुरा लिए। आरती के दौरान आरोपियों ने मंदिर के अंदर घुसकर सेवादार को गालियां दीं और मंदिर में रखी देवी मां की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। तभी आरोपी गाली देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed