फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Money is being demanded in the name of single transfer in Bareilly College, complaint

Bareilly News: बरेली कॉलेज में एकल स्थानांतरण के नाम पर मांगे जा रहे रुपये, शिकायत

Mon, 01 Jul 2024 06:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Money is being demanded in the name of single transfer in Bareilly College, complaint
बरेली। बरेली कॉलेज में एकल स्थानांतरण के नाम पर दूसरे कॉलेजों के शिक्षकों से रुपये मांगे जा रहे हैं। प्राचार्य और प्रबंध समिति सचिव से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) दिलाने के नाम पर खेल किया जा रहा है। शिक्षक संघ की शिकायत पर मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।
विज्ञापन


दूसरे कॉलेजों के छह शिक्षकों ने बरेली कॉलेज में एकल स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। इसके लिए उन्हें अपने कॉलेज से एनओसी लेनी होती है। बाद में जिस कॉलेज में स्थानांतरण चाहिए, वहां से भी एनओसी लेनी पड़ती है। इसके बाद निदेशालय से ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जाती है। ऐसे में बरेली कॉलेज में जिन बाहर के शिक्षकों ने आवेदन किए हैं, उनसे एनओसी के नाम पर कुछ लोग मोटी रकम मांग रहे हैं। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ की शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्राचार्य ने जांच समिति गठित की है। विधि विभाग प्रभारी प्रो. खुर्शीद अली खान को समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति सोमवार से प्रकरण की जांच शुरू करेगी। दरअसल, शिक्षक संघ ने कार्यकारिणी में प्रस्ताव पारित कर प्राचार्य से जांच समिति गठित करने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन


वर्जन
कॉलेज में एकल ट्रांसफर के नाम पर रुपये मांगने का मामला शिक्षक संघ के माध्यम से संज्ञान में आया है। इसकी जांच के लिए समिति गठित की गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. ओपी राय, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे पास एकल ट्रांसफर से संबंधित कोई एप्लीकेशन नहीं आई है। मैंने इसके लिए किसी को सहमति भी प्रदान नहीं की है। - देवमूर्ति, सचिव, बरेली कॉलेज प्रबंध समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed