फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Molesting teenager sweeping outside the house

घर के बाहर झाड़ू लगा रही किशोरी से छेड़खानी

Thu, 27 May 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Molesting teenager sweeping outside the house
demo photo - फोटो : demo photo

विरोध पर मां के साथ की मारपीट, पीड़िता ने थाना सीबीगंज में दी तहरीर

विज्ञापन
सीबीगंज। घर के बाहर झाड़ू लगा रही किशोरी से एक युवक ने अश्लील हरकतें की। शोर-शराबे पर किशोरी की मां पहुंचीं तो आरोपी उनके साथ मारपीट कर भाग निकला। पीड़िता ने थाना सीबीगंज पुलिस को आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।

सीबीगंज के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी बुधवार सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में वहां से गुजरे पस्तौर गांव के युवक ने किशोरी को देखकर अभद्र बातें कहीं और अश्लील हरकतें की। किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी मां घर से बाहर आईं। उन्होंने विरोध किया तो युवक ने उसने मुंह में घूंसा मार दिया। इससे वह घायल हो गई और आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद किशोरी की मां थाना सीबीगंज पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed