{"_id":"663976cacda5ad59a20d6e59","slug":"molestation-with-film-artist-staying-in-hotel-bareilly-news-c-4-bly1015-396419-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होटल में ठहरी फिल्म कलाकार से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होटल में ठहरी फिल्म कलाकार से छेड़खानी
विज्ञापन
बरेली। स्टेशन रोड स्थित नामी होटल में ठहरी फिल्म कलाकार से प्रेमनगर निवासी युवक ने छेड़खानी कर दी। वह उसके कमरे से सामान चोरी करके भागने लगा। टीम ने उसके पकड़कर पुलिस को सौंप दिया तो उसे छुड़ाने के लिए देर रात भीड़ ने कोतवाली का घेराव कर लिया।
इन दिनों शहर में बदतमीज नाम की फिल्म की शू्टिंग चल रही है। फिल्म में परेश रावल, अपार शक्ति खुराना व वाणी कपूर जैसे सितारे अभिनय करने के लिहाज से शहर के होटलों में ठहरे हैं। फिल्म की प्रोडक्शन टीम स्टेशन रोड के होटल में रुकी है। टीम के सदस्य मुंबई निवासी सुफरत खान ने बताया कि सोमवार रात जब टीम की लड़कियां शूटिंग से लौटकर होटल के कमरे में पहुंचीं तो वहां बेड के नीचे एक युवक पहले से छिपा था। उसने लड़कियों से छेड़खानी की कोशिश की। उन्होंने शोर मचाया तो एक लड़की के हाथ से रुपये भरा बैग लेकर भागने लगा। इस दौरान टीम के और सदस्य आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी ताजीम निकला। कोतवाली पुलिस उसको साथ ले गई। रात 12 बजे ताजीम के परिजन काफी भीड़ लेकर कोतवाली पहुंच गए। वहां हंगामा किया और ताजीम को निर्दोष बताया। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि ताजीम से पूछताछ की जा रही है। उसका दोष होगा तो कार्रवाई की जाएगी।