फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   molestation accused apologize with folded hands video goes viral in Bareilly

Video: 'हमें माफ कर दो बहनों...गलती हो गई', बरेली में छेड़खानी के आरोपियों का हाल, गिड़गिड़ाते हुए मांगी माफी

Wed, 27 Aug 2025 01:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 01:31 PM IST
सार

बरेली में बदायूं जनपद के दो युवकों ने युवती का पीछा किया। सरेराह उससे छेड़खानी की। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेल जाने से पहले दोनों ने अपने कृत्य पर माफी मांगी। कहा कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। अब ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
molestation accused apologize with folded hands video goes viral in Bareilly
हवालात से बाहर निकलते दोनों आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में आला हजरत उर्स के कुल शरीफ के दौरान 20 अगस्त को शहर में बाइक से पीछाकर युवतियों और किशोरियों से छेड़खानी व अश्लीलता करने के आरोपी बदायूं के वजीरगंज निवासी आशिफ और शोएब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बाइक भी मिली है। बुधवार को दोनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों हवालात में गिड़गिड़ाते दिखे। दोनों ने अपने कृत्य पर माफी मांगी। 

विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि एक व्यक्ति ने 20 अगस्त को कैंट थाने में सूचना दी थी कि दो युवकों ने बाइक से पीछा करने के बाद उनके बेटी से छेड़खानी और अश्लीलता की है। 20 अगस्त को ही आला हजरत के उर्स का कुल शरीफ के साथ समापन था। ऐसे में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली धर्मांतरण केस: देशभर में फैला मजीद का नेटवर्क, आरोपियों के 21 बैंक खाते मिले, विदेशी फंडिंग की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपियों को ट्रेस करने के लिए दो टीमों को लगाया। बाइक को ट्रैस करते-करते पुलिस बदायूं के वजीरगंज तक पहुंची। मंगलवार को दोनों आरोपियों आशिफ और शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी मिली है। पूछताछ में दोनों युवकों ने घटना कबूल की है। कुल शरीफ के दिन दोनों ने शहर में अन्य स्थानों पर भी हुडदंग कर छेड़खानी की बात भी स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें- UP: दिव्यागों को शादी का लालच...धार्मिक किताबें और सीडी; पत्नी ने छोड़ा तो नेत्रहीन प्रवक्ता को जाल में फंसाया
 

साहब... हमें माफ कर दो, हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई
शोएब और आशिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों लंगड़ाते हुए हवालात से निकल रहे हैं। दोनों हाथ जोड़कर लगातार एक ही बात दोहरा रहे हैं कि साहब... हमें माफ कर दो। हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई। सभी लड़कियां हमारी बहनें हैं। हमें माफ कर दो बहनों... हमसे गलती हो गई। अब ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो पर लोग तहत-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed