{"_id":"6775aa0d66e6f5de800817d6","slug":"mohali-company-cheated-rs-14-lakh-in-the-name-of-sending-it-to-canada-bareilly-news-c-4-lko1064-553013-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कनाडा भेजने के नाम पर मोहाली की कंपनी ने 14 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कनाडा भेजने के नाम पर मोहाली की कंपनी ने 14 लाख ठगे
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर बिथरी थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
बरेली। कनाडा में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर शहर के युवक को मोहाली की कंपनी ने 14 लाख रुपये का चूना लगा दिया। एसएसपी के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिथरी चैनपुर के ग्राम भगौतीपुर राजाराम निवासी सोनू ने मंगलवार रात दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि मोहाली की कंपनी रुद्राक्ष ग्रुप की ओर से कनाडा में नौकरी दिलवाने का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया तो कंपनी की कर्मचारी मनीषा और शिखा दत्त से बात हुई। दोनों ने सोनू को कंपनी के दफ्तर बुलाया और कनाडा में नौकरी दिलवाने का वादा किया। आरोप लगाया कि इन्होंने 30 हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा करा लिए। एक महीने बाद 13.75 लाख रुपये जमा कराए। कंपनी एडवाइजर मनराज ने पासपोर्ट जमा कराने के बाद नंबर बंद कर लिया। सोनू को धोखाधड़ी का पता चला तो उसने मोहाली में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कंपनी के मालिक राकेश रिक्की, मोहित शर्मा, अमित शर्मा और गुरप्रीत ने भी कनाडा भेजने का झांसा दिया। बिथरी थाने में सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमर उजाला ब्यूरो