फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Modern cremation sites to be built in 17 Gram Panchayats.

Bareilly News: 17 ग्राम पंचायतों में बनेंगे आधुनिक अंत्येष्टि स्थल

Mon, 20 Jul 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Modern cremation sites to be built in 17 Gram Panchayats.
बरेली। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले की 17 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है। प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत को 24.36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। प्रथम किस्त के रूप में 12,05,820 रुपये प्रति पंचायत आवंटित कर दिए गए हैं। बजट जारी होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक अंत्येष्टि स्थलों के अभाव के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। योजना के तहत बनने वाले स्थलों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक हो सकेगी।
विज्ञापन

चयनित 17 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। संबंधित विभाग निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करेगा ताकि समयबद्ध ढंग से परियोजना पूरी हो सके। इसके साथ ही विभाग की ओर से छह अतिरिक्त ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों में बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
प्रशासन की ओर से शेरगढ़ के मोहिद्दीनपुर, बिल्सा, मझगवां के कुंडरिया इख्लासपुर, किशनपुर जायदपुर, मीरगंज के नंदगांव, बिथरी चैनपुर के परेवा कुईयां, नत्थू रम्पुरा, भोजीपुरा के मझौआ गंगापुर, भदपुरा के खतौआ, दमखोदा के मुड़िया नबी बख्श, फरीदपुर के ताराखास, झादा, औरंगाबाद, फतेहगंज पश्चिमी के सेवा ज्वालापुर, नवाबगंज के फाजिलपुर और आलमपुर जाफराबाद के सिकरोड़ा में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा।


वर्जन :
17 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बजट की पहली किस्त जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। - कमल किशोर, जिला पंचायतीराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed