फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Model Gram Panchayat Bharatol is bringing laurels to the state and the country.

Bareilly News: प्रदेश से लेकर देश तक नाम रोशन कर रही मॉडल ग्राम पंचायत भरतौल

Tue, 14 Apr 2026 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Model Gram Panchayat Bharatol is bringing laurels to the state and the country.
बरेली। बिथरी चैनपुर ब्लॉक का भरतौल गांव विकास कार्यों के दम पर मॉडल ग्राम पंचायतों में चुना जाता है। यहां की महिला प्रधान प्रवेश ने विकास के ऐसे आयाम गढ़े कि इनको लखनऊ में रविवार को अमर उजाला, गांव जंक्शन और मुथूट फाइनेंस की तरफ से सम्मानित भी किया गया। इनको यह सम्मान गांव में टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल व स्वास्थ्य शिविरों के जरिये ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिया गया। इस गांव में सभी ग्रामीण आरओ पानी पी रहे हैं। हर घर से कूड़ा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रवेश को 11 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनको देश में दूसरा स्थान मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। गांव में आंगनबाड़ी में बाल पोषाहार वितरण ठीक ढंग से होता है। बच्चों का हैंडवॉश, शौचालय, वॉश बेसिन, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, बाल पंचायत कराने व खेल मैदान के मामले में बेहतरीन काम किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में रिसोर्स रिकवरी सेंटर के जरिए सूखा व गीला कूड़ा कलेक्शन डोर टू डोर सभी घरों से होता है। इसके लिए सभी घरों से एक-एक रुपये लिए जाते हैं। देश का पहला अन्नपूर्णा राशन स्टोर भी है। यहां पर सस्ता गल्ला, राशन, जनरल स्टोर, बिजली का बिल, आय व जाति प्रमाणपत्र बन जाता है। हर घर जल से नल व शौचालय की व्यवस्था की गई। प्रधान प्रवेश ने बताया कि अमर उजाला की तरफ से श्रेष्ठ प्रधान सम्मान पाकर हर्ष हो रहा है। अब तक मुझे कुल 17 सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। मेरा लक्ष्य है गांव का चहुंमुखी विकास कराना। आगे भी विकास कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed