{"_id":"f2609d3d4fa8c20890bd7e0c819cdeca","slug":"mobster-not-get-caught-will-shake-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत नहीं पकड़े गए तो लखनऊ हिला देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैत नहीं पकड़े गए तो लखनऊ हिला देंगे
बरेली
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। सर्राफ डकैती कांड से आक्रोशित व्यापारियों ने महापंचायत कर चेतावनी दी है कि अगर 30 नवंबर तक खुलासा नहीं हुआ तो कारोबारी सड़कों पर उतरेंगे। जरूरत पड़ी तो बरेली से लेकर सूबे तक के बाजार बंद कराए जाएंगे। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के साथ ही अन्य संगठनों ने भी मंच साझा किया।
उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आहूत महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में आमजन-व्यापारी वर्ग बेहद असुरक्षित है। दलालों को शस्त्र लाइसेंस हाथोंहाथ मिल जाते हैं जबकि वैट, इन्कम टैक्स, वाणिज्य कर की अदायगी कर हर साल सरकार का खजाना भरने वाले व्यापारियों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने पर भी शस्त्र लाइसेंसों के लिए टहलाया जाता है। पांच दिन पहले सर्राफ डकैती कांड का खुलासा नहीं होने पर पुलिस को आड़े हाथों लिया। मिश्रा ने 30 नवंबर तक मोहलत देते हुए कहा कि खुलासा नहीं होने पर लखनऊ हिला देगें।
प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सपा शासन में सूबे का व्यापारी बार-बार लुट-पिट रहा है। व्यापारी सड़क पर उतरा तो सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने जिले भर में बढ़ते क्राइम के ग्राफ पर गहरी चिंता जताई। भाजपा नेत्री तेजेश्वरी सिंह ने सपा शासन में बेहिसाब बढ़ रही गुंडागर्दी के लिए पुलिस-प्रशासन के अफसरों को जमकर कोसा। राकेश बूबना, नवीन अग्रवाल, राज बहादुर सक्सेना, उमेश गुप्ता, दुष्यंत कोहली, महेश कन्नौजिया आदि ने भी विचार रखे। कंछल गुट जिलाध्यक्ष शोभित सक्सेना, जिला महामंत्री जतिन अरोरा भी मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता. भाजपा जिला मंत्री सोमपाल शर्मा, पीड़ित सर्राफ के भाई सर्वेश गुप्ता, जीशान अंसारी, शशि गुप्ता, चरनजीत सिंह टोनी, हरीश शर्मा, आशीष अग्रवाल समेत कई प्रमुख नेता दुनका, शाही, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी कस्बों से सैकड़ों व्यापारी आए थे।
विज्ञापन
बंद रहा मीरगंज बाजार
मीरगंज। सर्राफ रामपाल गुप्ता के स्टेशन रोड स्थित घर में 16-17 नवंबर की रात पड़ी डकैती के विरोध में शनिवार को कस्बे का पूरा बाजार बंद रहा। मुस्लिम समुदाय ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर समर्थन दिया और महा पंचायत में शामिल रहे।
व्यापारी उत्पीड़न के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार
क्रासर
- व्यापारियों को मिले मुआवजा और हत्या पर पांच लाख
- उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिखाए तेवर
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारी उत्पीड़न और लूटपाट आदि अपराधों के लिए सीधे मुख्यमंत्री को सीधे जिम्मेदार ठहराया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो 19 दिसंबर को प्रदेश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा घोषित होगी।
संगठन कार्यालय पर शनिवार शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने यूपी में बढ़ते व्यापारी उत्पीड़न और अपराधों पर चिंता जतायी है। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों को मुआवजा दे रहें, इसलिए व्यापारी को भी शत प्रतिशत क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए। किसी व्यापारी की हत्या हो तो कम से कम पांच लाख रुपये दिए जाएं। मिश्रा ने बताया कि 19 दिसंबर को गोरखपुर में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इसमें व्यापारी उत्पीड़न मामलों पर चर्चा और प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा घोषित होगी।