{"_id":"678ff907c7aa54696803b113","slug":"mobile-thieves-caught-during-checking-bareilly-news-c-4-lko1064-565671-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चेकिंग के दौरान मोबाइल लुटेरे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चेकिंग के दौरान मोबाइल लुटेरे पकड़े
विज्ञापन
सीबीगंज। थाना पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छीने गए पांच मोबाइल बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि वह मंगलवार को परसाखेड़ा चौकी प्रभारी सौरभ यादव और टीम के साथ चेकिंग के लिए झुमका तिराहे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें परसाखेड़ा में रोड नंबर तीन पर संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम अजीम, साहिल निवासी ठिरिया निजामत खान, आरिफ निवासी मोहनपुर थाना कैंट बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से छीने हुए पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी अल्तमश है जो सैलानी पुराना शहर बारादरी का निवासी है। अजीम और आरिफ पर सीबीगंज थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम करता है पति, पत्नी ने कराई रिपोर्ट
बरेली। थाना कैंट क्षेत्र में रहने वाला युवक दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम करता है। जब यह बात उसकी पत्नी को पता चली तो उसने पति और उसके परिजन समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। बरकलीगंज निवासी महिला ने बताया कि उसका पति नाजिम काम करने रुडकी गया था। वहां नाजिम दूसरे समुदाय की शादीशुदा महिला के प्रेम में पड़ गया। विरोध करने पर नाजिम ने तलाक देने की धमकी दी। नाजिम उसकी बहनों और रिश्तेदारों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। कैंट थाने में नाजिम समेत एक 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
भागवत कथा की लाइट काटी, विरोध पर हमला
बरेली। बिथरी चैनपुर के गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा की लाइट गांव के ही एक सिरफिरे ने काट दी। जब उसका विरोध किया तो एक ग्रामीण पर उस पर प्लास से हमला कर घायल कर दिया। गांव दिथोका निवासी शंकर लाल ने बताया कि दुर्गा देवी स्थल पर गांव वालों ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया था। भागवत कार्यक्रम चल रहा था तभी गांव निवासी जुगेंद्र आ गया और भागवत कर रहे वीरपाल शास्त्री से अभद्रता करने लगा। गांव वालों ने जुगेंद्र को शांत करा दिया। जुगेंद्र ने भागवत कार्यक्रम की लाइट काट दी। शंकर बिजली जुड़वाने उपकेंद्र गए। इस पर जुगेंद्र और उसके भाई नीरज ने प्लास से शंकर पर हमला कर दिया। शंकर हमले में घायल हो गए। बिथरी चैनपुर थाने में शंकर की ओर से जुगेंद्र और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
लुटेरों ने ऑर्डर लेकर जा रहे कर्मचारी का फोन लूटा
बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में कंपनी का ऑर्डर देने जा रहे प्राइवेट कर्मचारी का बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया। जोगी नवादा निवासी विनय मौर्य शुक्रवार रात नौ बजे इज्जतनगर क्षेत्र में एक कंपनी का ऑर्डर देने जा रहे। महानगर बिजली उपकेंद्र के सामने दो बाइक सवार युवकों ने उनका मोबाइल लूट लिया। विनय की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर ट्रेनिंग के लिए फरीदपुर जा रही शिक्षिका का मोबाइल चोरी कर लिया गया। स्पर्श ग्रीन अपार्टमेंट निवासी रितु शिक्षिका हैं। बारादरी थाने में रितु ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो