फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mobile numbers of 350 riot accused put on surveillance

Bareilly News: बवाल के 350 आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए

Sat, 04 Oct 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Mobile numbers of 350 riot accused put on surveillance
भूमिगत हुए खुराफातियों की तलाश तेज, भड़काऊ सामग्री डालने वाले 117 सोशल मीडिया अकाउंट की हो रही जांच
विज्ञापन

बरेली। पिछले शुक्रवार को बवाल करके भागे मौलाना तौकीर के करीबियों व समर्थकों की तलाश तेज हो गई है। ऐसे 350 आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन पता की जा रही है। साथ ही, भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वाले 117 सोशल मीडिया अकाउंट की जांच भी की जा रही है।
आईएमसी के पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों और मौलाना के करीबियों ने बवाल के दौरान भीड़ का नेतृत्व किया था। बवल के मुकदमे में इनमें से कुछ नामजद हैं तो फोटो-वीडियो से पहचान के बाद कुछ के नाम मुकदमों में शामिल किए गए हैं। इसकी भनक लगते ही वे भाग निकले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऐसे 350 लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। इनमें से कुछ के फोन लिसनिंग पर लेकर भी उनकी गतिविधियों की टोह ली जा रही है। उनके परिवार के सदस्यों को उठाकर भी दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही 117 सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। इनमें 32 एक्स और बाकी फेसबुक अकाउंट हैं, जिनके जरिये बवाल के पहले से विवादित पोस्ट किए जा रहे थे। कुछ अकाउंट ऐसे भी हैं, जिनसे बवाल के बाद भी विवादित सामग्री शेयर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों के सीसी कैमरों की जांच
पुलिस का मानना है कि बवाल के बाद ज्यादातर खुराफाती कारों व बाइक से शहर से भागे होंगे। उनकी तलाश में टोल प्लाजा के सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ आरोपियों के ट्रेन या बस से भागने की आशंका है। इसलिए एसएसपी ने रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक कराने का आदेश दिया है।
नुकसान का आकलन शुरू, मौलाना की पार्टी से होगी भरपाई
पुलिस ने कई मुकदमों में आरोपियों पर लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत भी धाराएं लगाई हैं। बवाल के दिन पुलिस की एंटी राइट गन, वायरलेस आदि की तोड़फोड़ व चोरी की गई थी। कई बैरिकेड भी तोड़ दिए गए थे। एक दंत चिकित्सक की दुकान के शीशे व दो बाइकें भी तोड़ी गई थीं। कोतवाली पुलिस अब इस नुकसान का आकलन कर रही है। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि आईएमसी की ओर से भीड़ बुलाई गई थी, ऐसे में इस तरह के सभी नुकसान की भरपाई इसी पार्टी से की जाएगी।

सीमा पर चेकिंग के बाद निकाले वाहन
नमाज के मद्देनजर बृहस्पतिवार रात से जिले से लगी उत्तराखंड व प्रदेश के अन्य जिलों की सीमा पर बैरियर लगा दिए गए थे। इन सभी स्थानों पर चेकिंग के बाद ही वाहनों को निकाला गया। शुक्रवार दोपहर बाद चेकिंग हटा ली गई। हालांकि विपक्षी दलों के लोगों की जिले में आमद को लेकर पुलिस प्रशासन अभी से चौकन्ना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed