{"_id":"67915e69ddd5cf951209f0e7","slug":"mobile-is-both-your-friend-and-your-enemy-use-it-carefully-bareilly-news-c-4-lko1064-566710-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मोबाइल आपका दोस्त भी और दुश्मन भी, सावधानी से चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मोबाइल आपका दोस्त भी और दुश्मन भी, सावधानी से चलाएं
विज्ञापन
बरेली। हर वक्त आपके करीब रहने वाला मोबाइल फोन हर गतिविधि को सुन और समझ रहा है। वह आपका मित्र भी है और दुश्मन भी। इसे सावधानी से चलाएं। खासतौर से इंटरनेट का उपयोग करने में होशियारी दिखाएं।
आईजी रेंज के कार्यालय में सोशल मीडिया सेल की प्रभारी व साइबर विशेषज्ञ शालू रानी ने ये बातें अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि होटल-टैक्सी बुकिंग व अन्य कई काम के लिए हमें आधार कार्ड व अन्य जरूरी आईडी देनी पड़ती है। इसी तरह मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड करते वक्त भी गैलरी, फोनबुक व अन्य जानकारियां मांगता है। ऐसे में हमारा डाटा सार्वजनिक हो जाता है।
विज्ञापन
जब ये डाटा साइबर ठगों के पास पहुंचता है तो वे आपकी मेहनत की कमाई उड़ा देते हैं। ऐसे में निजी जानकारी कहीं भी शेयर करने से बचें। अगर कोई ठगी हो जाए तो तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी आप शिकायत करेंगे, आपका रुपया सुरक्षित होने की संभावना बढ़ेगी। शालू रानी के साथ आए सहयोगी ध्रुव कुमार ने भी डिजिटल अरेस्ट व अन्य तरीकों से हो रही ठगी के बारे में जानकारी दी। अमर उजाला ब्यूरो