फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mob caught the accused who kidnapped three year old child in bareilly

Bareilly: दरवाजे से तीन साल के बच्चे को किया अगवा, भीड़ ने दबोचा आरोपी, पीटकर पुलिस को सौंपा

Sat, 25 Nov 2023 07:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 07:13 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े दो युवकों ने तीन साल के बच्चे को अगवा कर लिया। भीड़ ने बच्चा लेकर भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। उसका साथी फरार हो गया। 

विज्ञापन
mob caught the accused who kidnapped three year old child in bareilly
आरोपी को लेकर जाता पुलिसकर्मी, अपनी मां की गोद में बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में शनिवार को घर के दरवाजे पर बैठे तीन साल के बच्चे को उठाकर दो लोग भागने लगे। मोहल्ले के लोगों ने इनमें से एक आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी और बच्चे को छीन लिया। पुलिस उसे थाने ले आई। बच्चे के पिता ने आरोपियों पर रिपोर्ट कराई है। दूसरा आरोपी फरार है।

विज्ञापन


हुसैन बाग निवासी शकरुद्दीन ने किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को बताया कि वह मांझा कारीगर हैं। उनका तीन साल का बेटा सुभान शनिवार सुबह घर के दरवाजे पर खेल रहा था। संदिग्ध लग रहे दो लोग आए और इनमें से एक ने सुभान को गोद में उठाकर जैकेट में छिपा लिया। यह देख पड़ोसन रजिया ने शोर मचा दिया और सुभान के परिवारवाले व पड़ोसी आ गए। तब आरोपी ने बच्चा अपने साथी को दे दिया और फरार हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंबाहरवाली के साथ था घरवाला: आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए दोनों, आग बबूला पति पत्नी के पीछे तेजाब लेकर दौड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उस शख्स को पकड़ लिया, जिसके पास बच्चा था। मोहल्ले के लोगों ने दौड़कर लाइन पार भागे एक बच्चा चोर को पकड़ लिया। आरोपी ने खुद को बाकरगंज खड्ड निवासी आजम अंसारी बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। शकरुद्दीन की ओर से आजम व उसके अन्य साथी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट करा दी गई। मासूम सुभान घटना के वक्त रोने लगा जो मां की गोद में आकर शांत हुआ। वह सकुशल परिवार के पास है।

आरोपी बोला- महिला से किया था 20 हजार में सौदा
आजम से पुलिस ने पूछताछ की तो वह नशे की हालत में मिला। लग रहा था कि उसने चरस, गांजा जैसा नशा किया है। वह बार-बार अपने बयान बदल रहा था। उसने बताया कि वह फर्नीचर का अच्छा कारीगर है और केरल में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। नशे में काफी पैसा खर्च हो जाने के बाद वह परेशान होकर घर लौट आया। 

किला श्मशान भूमि के पास रहने वाली महिला ने उससे बच्चा खरीदने का सौदा किया था। आजम ने बताया कि उसे बच्चा चोरी कर उसे महिला के पास पहुंचाना था। इसके बदले में उसे बीस हजार रुपये मिलने थे। उसने और उसके साथी ने पहले ही एडवांस में दो हजार रुपये ले लिए थे और शनिवार को बच्चा उठाने का प्लान बनाया था। 

काफी प्रयास के बाद भी वह अपने साथी का नाम नहीं बता सका। किला थाने के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की बातों पर फिलहाल ज्यादा भरोसा नहीं कर सकते। नशा उतरने के बाद इससे पूछताछ की जाएगी। और भी आरोपी होंगे तो उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed