{"_id":"683236e1bdd4d417b2023d58","slug":"mo-jais-won-gold-in-200-meter-race-and-javelin-throw-bareilly-news-c-4-bly1015-647902-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 200 मीटर दौड़ व भाला फेंक में मो. जैस को स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 200 मीटर दौड़ व भाला फेंक में मो. जैस को स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली के त्यागराज खेल परिसर और ताल कटोरा स्टेडियम में 19 से 22 मई तक आयोजित स्टेयर नेशनल खेल प्रतियोगिता के अंडर-17 में मो. जैस ने 200 मीटर दौड़ व भाला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-19 में सुहानी भास्कर ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, अनुज कुमार सिंह ने 100 व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग की 4x100 मीटर रिले दौड़ में आकृति गंगवार, अपूर्वा सिंधु, माही गंगवार, सुहानी भास्कर ने रजत पदक व बालक वर्ग की 4x100 मीटर रिले दौड़ में अनुज कुमार सिंह, आर्यन यादव, पारस गंगवार व मोहम्मद जैस ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 वालीबॉल बालक वर्ग में छात्रों ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-10 वर्ग में अंशिका दिवाकर ने स्वर्ण व अंडर 19 में आकृति गंगवार ने कांस्य पदक जीता। खेल विभागाध्यक्ष विनय कुमार कश्यप ने सभी विजेताओं को बधाई दी। योगेश पटेल, राजीव बग्गा, निदेशक अंकित बग्गा, अक्षित बग्गा, ऐश्वर्या पटेल, ऋतिक पटेल आदि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद