{"_id":"5873e24b4f1c1b1829ba9340","slug":"mlc-commissioner-for-enrollment-in-graduate-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी स्नातक के लिए कमिश्नरी में नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी स्नातक के लिए कमिश्नरी में नामांकन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
एमकेपी कॉलेज में मतदान करती छात्राएं
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद - बरेली स्नातक के लिए मंगलवार से कमिश्नरी सभाकक्ष में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। प्रशासनिक स्तर पर नामांकन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, इस चुनाव में बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के पौने दो लाख मतदाता होंगे। इस चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। चुनाव के लिए कमिश्नर प्रमांशु कुमार निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं, जबकि नौ जिलों के डीएम सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे।
एमएलसी के नामांकन पत्र 17 जनवरी तक होंगे। 18 को जांच और 20 को नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो जाएगी। मतदाता सूची का आज अंतिम प्रकाशन कर दिया गया, मतदान नौ जिलों के निर्धारित मतदेय स्थलों पर होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वैंक्टेश ने निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों के बारे में कमिश्नर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी की। नामांकन फार्म में सामान्य जाति के प्रत्याशी को 10 हजार तथा आरक्षित जाति के प्रत्याशी पांच हजार रुपये की जमानत राशि जमा कर सकेंगे। नामांकन के साथ अपराधिक, संपत्ति तथा भारत के नागरिक होने का शपथपत्र देना होगा। प्रत्याशी के साथ फार्म पर 10 प्रस्तावक रखने होंगे। स्नातक चुनाव होने के कारण इस मतदाता सूची के ही स्नातक वोटर होने चाहिए। लेकिन प्रत्याशी के लिए शैक्षिक योग्यता का बंधन नहीं हैं, वह निरक्षर भी हो सकता है। प्रत्याशी के विधानसभा सूची में नाम होना अनिवार्य है।
जिलेवार मतदाताओं का ब्योरा
जिला वोटर
बरेली 30,126
पीलीभीत 17,255
शाहजहांपुर 18,249
बदायूं 14,619
रामपुर 09,386
अमरोहा 19,708
बिजनौर 33,017
मुरादाबाद 22,908
संभल 09,692
------------------------------
कुल वोटर 1,74,960
-----------------------------
‘नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से होगी। कमिश्नरी में नामांकन के दौरान प्रत्याशी के 10 लोग ही आ सकते हैं। 17 जनवरी तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे।’ प्रमांशु कुमार, कमि
विज्ञापन
श्नर