{"_id":"64fa3674030d28b4630330c5","slug":"mlas-reached-substation-to-protest-against-undeclared-cuts-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-253-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अघोषित कटौती के विरोध में सबस्टेशन पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अघोषित कटौती के विरोध में सबस्टेशन पहुंचे विधायक
Fri, 08 Sep 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। जन्माष्टमी पर बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में देर रात विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल सबस्टेशन पहुंचे। कटौती का कारण पूछने पर यहां मौजूद कर्मचारी सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर विधायक ने उनकी जमकर फटकार लगाई। एसडीओ और जेई के अपनी तैनाती वाली जगह पर न रुकने को लेकर उन्होंने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से नाराजगी जताई। साहूकारा मोहल्ले के लाइनमैन को हटाने के निर्देश दिए।
कस्बा सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। दिन में आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही। जन्माष्टमी पर 24 घंटे आपूर्ति देने के निर्देश दिए। बावजूद साहूकारा मोहल्ले की बिजली देर शाम से ही गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल से की। रात में ही विधायक कार्यकर्ताओं के साथ सबस्टेशन पहुंच गए।
यहां लाइनमैन और एसएसओ ही मौजूद थे। एसडीओ और जेई के बारे में पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि वह लोग रात में बरेली चले जाते हैं। कर्मचारी कटौती का सही जवाब भी नहीं दे पाए। इस पर विधायक बिफर गए। उच्च अधिकारियों को फोनकर उन्होंने विरोध जताया। साहूकारा मोहल्ले के लाइनमैन अरविंद को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए कहा। वहीं, एसडीओ सतीश जायसवाल का कहना है कि साहूकारा मोहल्ले में तार टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई थी। अन्य जगह निर्बाध रुप से आपूर्ति दी गई। संवाद