फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MLAs raised the issues of development and electricity in front of the minister in Bareilly

Bareilly: विधायक बोले- विद्युत निगम के अभियंता आंकड़ों में कर रहे खेल, प्रभारी मंत्री ने कहा- सुधार लें काम

Tue, 24 Sep 2024 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 12:24 PM IST
सार

बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर के सामने बिजली व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा गूंजा। समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अभियंता आकड़ेबाजी से काम चला रहे हैं। वहीं नवाबगंज विधायक ने मरम्मत के तीन महीने बाद ही सड़क उखड़ने का मामला उठाया। 

विज्ञापन
MLAs raised the issues of development and electricity in front of the minister in Bareilly
प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सहकारिता मंत्री और जिले के प्रभारी जेपीएस राठौर ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाए और अधिकारियों से जवाब मांगा। सबसे ज्यादा सवाल बिजली की बिगड़ी व्यवस्था पर उठे। फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्यामबिहारी लाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी फीडर की हालत ठीक नहीं है। कुछ दिन तो ऐसे रहे, जब सिर्फ 17-18 घंटे ही बिजली मिली। अभियंता आकड़ेबाजी से काम चला रहे हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने अभियंताओं को काम सुधारने की हिदायत दी।

विज्ञापन


शहर विधायक और प्रदेश के वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि किला क्षेत्र में हालत ठीक नहीं। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने मढ़ीनाथ और सुभाषनगर के बिजली उपभोक्ताओं की तकलीफ को बयां किया। बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने लकड़ी के खंभों पर लाइन डालने और ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने का मुद्दा उठाया। 
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने कहा कि रीवैंप योजना में काम चल रहे हैं। अब और तेजी से कराएंगे। सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, किला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए साढ़े चार किमी भूमिगत हाइटेंशन लाइन बिछाई जा रही है। इसके बाद ट्रिपिंग खत्म होगी। इस पर जनप्रतिनिधियों ने समय सीमा पूछी। अधीक्षण अभियंता ने कहा- दो महीने में काम पूरा हो जाएगा। विधायक डीसी वर्मा ने कहा कि मीरगंज-सिरौली मार्ग का अब तक एस्टीमेट क्यो नहीं दिया? एक्सईएन राजीव अग्रवाल ने कहा कि एस्टीमेट बन रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

MLAs raised the issues of development and electricity in front of the minister in Bareilly
समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, साथ में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार - फोटो : अमर उजाला

खस्ताहाल सड़क का मुद्दा उठा 
मीरगंज से गुलड़िया गौरीशंकर मार्ग की खस्ताहाली का मुद्दा उठाया तो अधिशासी अभियंता ने कहा कि सड़क को सात मीटर चौड़ा करने के लिए विभागीय मुख्यालय को 85 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा था, पर मंजूर नहीं हुआ। अब साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे। नवाबगंज विधायक ने बरखेड़ा-मीरगंज मार्ग में भाखड़ा नदी पर लघु सेतु और फतहेगंज-देवना मार्ग पर दिंजोड़ा नदी पर लघु सेतु की जरूरत बताई। 

सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों लघु सेतु 2024-25 की कार्ययोजना में शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी की अधूरी सड़कों और गड्ढों को लेकर सवाल हुए तो अभियंताओं ने बारिश का बहाना बनाया। इस पर प्रभारी मंत्री बोले- बारिश तो पहले से पता थी, फिर अप्रैल-मई में काम पूरा क्यों नहीं कराया? 

मरम्मत के बाद सड़क उखड़ी 
विधायक डॉ. एमपी आर्या ने कहा कि नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग की विशेष मरम्मत हुई, पर तीन महीने में सड़क उखड़ गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बात खराब है। सड़क जल्दी ठीक कराएं। बैठक में महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरनलाल मौर्य मौजूद रहे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

बानखाना, किला और चौपुला में पुलिस चौकी बनाई जाए
कैंट विधायक ने चौपुला और वन राज्यमंत्री ने किला तथा बानखाना क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित कराने पर जोर दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसका परीक्षण कराएं। एसएसपी ने कहा कि नगर निगम जगह दे दे तो इसका प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया जाएगा।

अधिकारियों को ये दिए आदेश
  • 300 बेड अस्पताल का नामकरण किया जाए। 
  • डग्गामार बसें पकड़ने के लिए 15 दिन में अभियान चलाएं। ओडीओपी, एमएसएमई, स्वरोजगार योजनाओं में प्रगति बढ़ाएं। 
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 1985 जोड़ों का विवाह व्यवस्था के साथ कराएं।
  • जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों की फोन कॉल रिसीव करें और समुचित जवाब भी दें। इसमें लापरवाही न हो।

ये सवाल भी गूंजे
  • कन्नपुर, मोहम्मदगंज में नदी के कटान को रोकने का सवाल उठा तो बाढ़ खंड के अभियंता ने तटबंध बनवाने की बात कही।
  • जल निगम की ओर से खोदी गई सड़कों का मामला उठा तो अधिशासी अभियंता ने बारिश के बाद ठीक कराने की बात कही।
  • परसाखेड़ा की आवास विकास योजना पर सवाल हुए तो अधिशासी अभियंता ने कहा- दीपावली तक किसानों को भूखंड मिल जाएंगे।
  • कम ऋण बांटने के मामले पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसमें कंजूसी न की जाए।
  • विधायक डॉ. एमपी आर्या ने सेंथल पॉलिटेक्निक के अधूरे भवन का मुद्दा उठाया तो डीएम ने शासन से बजट मांगे जाने की जानकारी दी।
  • अजीमनगर में पुल की सुरक्षा दीवार गिरने का मुद्दा आया तो पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को मौके का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए।
  • जनप्रतिनिधियों ने शीशगढ़ और शेरगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को लाभ देने के मामले में कहा कि छह महीने से जांच व कार्रवाई अटकी है। इस पर डूडा की कार्यवाहक पीओ ने कहा कि वह जल्दी ही जांच कराएंगी।

प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि अच्छी विद्युत व्यवस्था व बेहतर सड़कों से सरकार की छवि बनती है। अधिकारी इन पर विशेष ध्यान दें। अटके प्रोजेक्ट को पूरा कराएं। आयुष्मान कार्ड के जरिये कराए गए इलाज में भुगतान के मामले में जनपद को प्रदेश में प्रथम रैंक मिलना सराहनीय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed