{"_id":"6a2eef87ed76ece8cc02df7c","slug":"misunderstandings-resolved-at-the-counseling-center-three-families-reunited-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5535-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परामर्श केंद्र में गलतफहमियां कीं दूर, तीन परिवार जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परामर्श केंद्र में गलतफहमियां कीं दूर, तीन परिवार जुड़े
Sun, 14 Jun 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। गलतफहमियां के कारण एक-दूसरे से जुदा हुए दंपतियों का पुर्नमिलन हो गया है। परिवार परामर्श केंद्र में तीन दंपतियों की गलतफहमियां दूर करके उनके परिवारों को फिर जोड़ दिया है।
थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को सुनवाई की गई। इनमें से सात मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे। समिति की अध्यक्ष उपनिरीक्षक नीतू गौतम ने बताया कि अरविंद और रेनू रानी, मिंटू और दर्शनवती व कंचन और उनके पति की काउंसलिंग की गई। दंपती के बीच गलतफहमियां थीं। उनको दूर करके समझौता कराया गया। सभी पक्षों ने खुशी जताते हुए जीवनभर साथ रहने का निर्णय किया।
अन्य मामले में विवाहिता अपने पति सुरेंद्र के साथ रहने को तैयार थी लेकिन सुरेंद्र ने साथ जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला ने सुरेंद्र पर कार्रवाई की इच्छा जताई। मामले की जांच मीरगंज पुलिस को दी गई है। वहीं, दो अन्य मामलों में केवल एक पक्ष मौजूद रहा। जिन मामलों का निस्तारण नहीं हुआ, उनकी अगली सुनवाई 20 जून को होगी।
विज्ञापन
वर्जन,
गलतफहमियों के कारण पति-पत्नी में विवाद हो जाता है। कभी-कभी रिश्ता टूटने की नौबत आ जाती है। दंपती के बीच विवाद के मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर गलतफहमियां दूर की जाती हैं। अबतक कई दंपतियों का पुर्नमिलन हो चुका है। - अजय कुमार, सीओ, मीरगंज