{"_id":"5c814764bdec2213f01bcf26","slug":"mistake-in-question-of-tenth-standard-cbse-mathematics","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं में गणित के सवाल में गलती, छात्रों में रही भ्रम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई दसवीं में गणित के सवाल में गलती, छात्रों में रही भ्रम की स्थिति
Thu, 07 Mar 2019 10:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
- फोटो : File Photo
एक दिन पूर्व ही सीबीएसई बारहवीं अकाउंटेंसी के पेपर में गलती सामने आई थी। गुरुवार को दसवीं गणित के पेपर में भी गलती सामने आई। परीक्षा केंद्रों और कुछ शिक्षकों ने इसकी शिकायत सीबीएसई को भेजी है। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविंद्र सिंह ने इस बाबत मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर को ट्वीट किया है। शुक्रवार को सीबीएसई दसवीं की भी परीक्षाएं शुरू हो गई। दसवीं गणित के पेपर में पेपर सेट-1 के 20वें प्रश्न में मध्यिका का सवाल पूछा गया। प्रश्न में छात्रों की संख्या 100 दी गई जबकि टेबल में संख्या 110 थी। छात्रों में भ्रम की स्थिति रही। कई ने 100 संख्या मानकर तो कुछ ने 110 मानकर सवाल हल किया।
विज्ञापन
प्रोफेसर रविंद्र सिंह का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है। सीबीएसई के पेपर में इस तरह की गलती यानी मॉडरेशन पॉलिसी या तो खत्म कर दी गई या फिर उसमें गंभीरता नहीं बरती जा रही। परीक्षा केंद्रों की तरफ से सीबीएसई को रिपोर्ट भेजी गई है। सीबीएसई गणित में 6370 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे, जिसमें 65 गैरहाजिर रहे। बारहवीं बायोटेक्नोलॉजी में 127 पंजीकृत थे, जिसमें दो ने परीक्षा छोड़ी। बारहवीं जियोग्राफी में 149 अभ्यर्थी थे और सभी ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
