{"_id":"6681fea70909f7f879097fbc","slug":"mission-sub-centre-stopped-due-to-fault-in-33-kv-line-power-cut-from-qutubkhana-and-jagatpur-too-bareilly-news-c-4-lko1018-430821-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से मिशन उपकेंद्र ठप, कुतुबखाना व जगतपुर से भी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से मिशन उपकेंद्र ठप, कुतुबखाना व जगतपुर से भी कटौती
Mon, 01 Jul 2024 06:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू होने के बाद शहर में बिजली आपूर्ति का सिस्टम चरमरा गया है। बारिश के चलते रविवार को भी लोकल फॉल्ट की झड़ी लगी रही। मिशन कंपाउंड उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही। कुतुबखाना, जगतपुर, सुभाषनगर, हरुनगला, किला, शाहदाना उपकेंद्र के इलाकों में फॉल्ट के चलते बिजली रुलाती रही। शहर के अलग-अलग इलाकों में 25 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए।
रविवार दोपहर मिशन कंपाउंड की 33 केवी लाइन में हुआ फॉल्ट ठीक करने में चार घंटे लग गए। इस दौरान कुछ इलाकों के फीडरों को दूसरी लाइनों से जोड़कर आपूर्ति दी गई। कुतुबखाना उपकेंद्र से भी तीन घंटे तक कटौती की गई। इसके बाद भी यहां लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जगतपुर उपकेंद्र के इलाकों में भी फॉल्ट होते रहे। किला उपकेंद्र से जुड़े मलूकपुर में शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया था। शनिवार रात उपकेंद्र पर भी हंगामा किया। इसके बाद भी रविवार को मलूकपुर, कुंवरपुर, साहूकारा में उपभोक्ता ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट से परेशान रहे।
सुभाषनगर उपकेंद्र के राजीव कॉलोनी, बीडीए एक और बीडीए दो, गंगानगर, पटेल विहार इलाकों में शनिवार को भी लोकल फॉल्ट की झड़ी लगी रही। शाहदाना उपकेंद्र के कांकर टोला, कंघी टोला, सैलानी, कटरा चांद खां में भी बिजली आपूर्ति का संकट रहा। बिहारीपुर करोलान में देर रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी।