{"_id":"6186d0e568b6c173f41c2513","slug":"mission-admission-double-registration-relative-to-seats-in-llb-admission-will-be-on-high-merit-bareilly-news-bly46521920","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशनः एलएलबी में सीटों के सापेक्ष दोगुने पंजीकरण, हाई मेरिट पर होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशनः एलएलबी में सीटों के सापेक्ष दोगुने पंजीकरण, हाई मेरिट पर होंगे प्रवेश
विज्ञापन
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो)
- फोटो : Wiki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज : 320 सीटों के लिए छह सौ पंजीकरण, 584 ने जमा की फीस
आठ नवंबर को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, नौ से शुरू होंगे प्रवेश
बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक, परास्नातक में बड़ी तादाद में आवेदन के बाद अब एलएलबी में भी सीटों से करीब दो गुना विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। ऐसे में मेरिट काफी ऊपर जाने की उम्मीद प्रवेश समिति ने जताई है। उधर, परास्नातक में प्रवेश के लिए पोर्टल बंद होने से तमाम विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए हैं। उन्होंने पोर्टल दोबारा शुरू करने की मांग की है।
बरेली कॉलेज में विश्वविद्यालय से जारी निर्देश के तहत एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि पांच नवंबर थी। रात 12 बजे तक 604 अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जबकि बरेली कॉलेज में एलएलबी की कुल 320 सीटें हैं। प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि सीटों के सापेक्ष करीब दो गुना पंजीकरण हुए हैं। शुक्रवार रात 12 बजे तक 584 अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर ऑनलाइन फीस भी जमा कर दी है।
डॉ. सिंह के मुताबिक. पंजीकरण कराने के बाद फीस जमा कर चुके छात्रों के आवेदन के तहत अब मेरिट तैयार की जाएगी। आठ नवंबर को प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। नौ नवंबर को प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए पंजीकरण अधिक हैं, इसलिए मेरिट में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर सभी प्रमाण पत्र के साथ प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने को कहा गया है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन नहीं बढ़ा रहा प्रवेश की तिथि
समाजवादी छात्र सभा के नेताओं का आरोप है कि बरेली कॉलेज के प्राचार्य और प्रवेश समन्वयक की मनमानी की वजह से तमाम विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। छात्रनेता सुजात शेख के मुताबिक, परास्नातक में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने विलंब शुल्क के साथ तिथि बढ़ा दी है पर कॉलेज प्रशासन पोर्टल नहीं खोल रहा है। पिछले दिनों पोर्टल खोलने के लिए ज्ञापन सौंपने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि एमए में काफी सीटें खाली हैं। इधर, प्रवेश समन्वयक का कहना है कि परास्नातक में निर्धारित तिथि तक सभी सीटें भर गईं हैं। लिहाजा अब और आवेदन नहीं लिए जा सकते हैं।