फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Missing tea seller murdered in triangular love

त्रिकोणीय मोहब्बत में हुई लापता चाय विक्रेता की हत्या

Sun, 12 Sep 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Missing tea seller murdered in triangular love
शिवम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रिश्ते के भाई ने दोस्तों के साथ कत्ल करके झाड़ियों में छिपाया शव
विज्ञापन

शराब पिलाने के बाद सिर पर फोड़ी बोतल और बेल्ट से घोंटा गला

बरेली। दो दिन से लापता कैंट के गांव भौआपुर निवासी चाय विक्रेता 24 वर्षीय शिवम गुप्ता की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी उसके रिश्ते के भाई हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के चलते हिमांशु ने अपने फुफेरे भाई और दोस्तों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।
थाना कैंट के भौआपुर निवासी राम किशोर का बेटा शिवम कलक्ट्रेट पर चाय की दुकान चलाता था। गांव दूर होने की वजह से उसने खुर्रम गौटिया में एक कमरा किराये पर ले लिया था मगर दो दिन से शिवम का फोन बंद था। परिवार वालों का आरोप था कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजेे खुर्रम गौंटिया में घर के सामने ही रहने वाला हिमांशु गुप्ता उसे बुलाकर ले गया था, तब से ही वह लापता था। शुक्रवार को परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना बारादरी में दी और अज्ञात के खिलाफ शिवम के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। साथ ही उन्होंने शिवम की हत्या की आशंका भी जताई थी। पुलिस ने हिमांशु को तलाश किया तो वह घर से गायब था। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि पुलिस ने हिमांशु के बहनोई समेत अन्य परिवार वालों को हिरासत में लेकर दबाव बनाया तो शनिवार तड़के वह थाने पहुंच गया। पुलिस ने पूछताछ की तो पहले वह घटना से इनकार करता रहा लेकिन सख्ती करने पर पूरी घटना कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शिवम का शव भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बीयर और शराब पिलाकर कर दी हत्या

हिमांशु ने बताया कि वह बिरयानी का ठेला लगाता है। उसके और शिवम के पिता आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। इस तरह वे दोनों भी रिश्ते में भाई लगते हैं। बताया कि शाहजहांपुर में रहने वाली एक रिश्तेदार से शिवम के प्रेम संबंध थे। उस लड़की से उसकी भी बात होती थीष हिमांशु भी उसे चाहता था। जिसके चलते उन लोगों में विवाद भी हो चुका था। एक बार लड़की ने उसे फोन करके आपस में विवाद न करने के लिए समझाया भी था मगर उस लड़की से नाम जोड़कर शिवम उसे बदनाम करने लगा था। इसी वजह से बृहस्पतिवार रात खुर्रम गौंटिया में रहने वाले अपने दोस्त कमल वाल्मीकि की बाइक लेकर वह शिवम को पार्टी के बहाने उसके घर से बुला लाया। कमल और अपने फुफेरे भाई आकाश को भी साथ ले लिया। बीयर और शराब खरीदने के बाद चारों एक ही बाइक से डोहरा रोड से आगे जंगल में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत होने तक करते रहे हमला

हिमांशु ने बताया कि उसने शिवम से कहा कि वह उसे बदनाम क्यों करता है। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा और उसने बेल्ट निकालकर दी कि मुझे पीट लो। फिर उसने शिवम की बेल्ट से उसका गला घोंटा तो वह टूट गई। इस पर कमल ने शराब की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया। आकाश उसका गला दबाने लगा और उसने बाइक की चाबी शिवम की गर्दन में घोंप दी। जब तक शिवम की मौत नहीं हुई वे लोग हमला करते रहे और फिर उसका शव वहां से घसीटकर झाड़ियों छिपा दिया। देर रात पुलिस ने कमल और आकाश को भी हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ा दी गई है। मौके से बीयर की दो खाली केन, शराब की टूटी बोतल, तीन गिलास, टूटी हुई बेल्ट और एक चप्पल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed