फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   missing man found dead in the river mother suspects murder in bareilly

Bareilly News: 22 फरवरी से लापता युवक का शव नदी में मिला, मां ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 28 Feb 2025 02:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 02:45 PM IST
सार

शीशगढ़ कस्बे का रहने वाला युवक 21 फरवरी को दिल्ली से लौटा था। 22 फरवरी की रात घर से जाने के बाद लापता हो गया। छह दिन बाद उसका शव नदी में उतराता मिला। 

विज्ञापन
missing man found dead in the river mother suspects murder in bareilly
नदी किनारे खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र में एक युवक का शव शुक्रवार को कुल्ली नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकाला। उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन से सिम निकालकर एक नंबर पर कॉल की। इस पर पता चला कि शव शीशगढ़ कस्बा निवासी फिरासुद्दीन का है। वह 22 फरवरी से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुल्ली नदी में मिले शव की पहचान फिरासुद्दीन (20 वर्ष) पुत्र समशुददीन के तौर पर हुई है। युवक पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। वह पिछले 21 फरवरी को ही अपने घर आया था। वह 22 फरवरी की रात परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को बेचा... दबंगों ने बंधक बनाकर की हैवानियत; जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरासुद्दीन की मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फिरासुद्दीन पिछले कई दिनों से अपनी हत्या होने का अंदेशा जता रहा था। उसने वीडियो बनाकर कुछ लोगों पर हत्या की साजिश करने का आरोप लगा कर पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी।

पुलिस को आशंका है कि पैर फिसलने से युवक नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पानी में पड़े रहने से शव गल चुका है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि युवक के परिजनों ने अभी तक किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed