बरेली पहुंची युवती: बोली- मैं अरशद से बहुत प्यार करती हूं, परेशान करना बंद करें; 13 जुलाई से थी लापता
बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र की युवती 13 जुलाई से लापता थी। उसके पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट कराई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इस बीच युवती मंगलवार को बरेली पहुंची और वीडियो जारी कर प्रेमी का बचाव किया।
विस्तार
दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ गई भोजीपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती बरेली वापस आ गई है। एक वकील के जरिए उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। युवती ने अपनी उम्र 21 साल से ज्यादा होने का दावा किया है। उसने कहा है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। शादी करके वह लोग साथ रहना चाहते हैं, लेकिन पुलिस और परिवार के लोग उनके पीछे पड़े हैं। उसे, उसके पति व ससुरालवालों को परेशान करना बंद करें।
युवती ने एक दिन पहले भी वीडियो जारी किया था। इसमें वह कहती है कि वह दोनों छह साल से एक-दूसरे के संपर्क में हैं और वह मर्जी से प्रेमी के साथ आई है। दोनों बालिग हैं, शादी करना चाहते हैं। उसके परिवार के लोगों ने गलत तरह से रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। उन लोगों को जान का खतरा भी है। उन्हें सुरक्षा दी जाए। वीडियो में युवती एक ओर देखकर धीमे-धीमे बोल रही है। लग रहा है कि कोई उससे बुलवा रहा है।
Bareilly News: ईसाई धर्म का इतिहास पढ़ाकर लेते थे परीक्षा, फिर अंकों के आधार पर कराते थे धर्मांतरण
इस पर युवती का कहना है कि मैंने बिनी किसी दबाव में वीडियो बनाई। इसे लेकर भी मेरे पति पर इल्जाम लगा दिया कि वह दबाव बना रहे हैं। इसलिए मैंने दूसरी वीडियो बनाई है। युवती आगे कहती है कि मैं उनके साथ रहना चाहती हूं। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। इसके लिए मेरे ससुरालवालों को क्यों परेशान किया जा रहा है। मेरे घरवाले बहुत अच्छे से जानते हैं कि मैं उनसे कितना प्यार करती हूं। हम दोनों को चैन से रहने दें।
यह है मामला
भोजीपुरा थाना क्षेत्र निवासी युवती बीएससी की छात्रा है। वह दूसरे समुदाय के युवक अरशद के साथ 13 जुलाई को घर से चली गई थी। उसके पिता की शिकायत के तीन बाद इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले को लेकर पिछले दिनों हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव और हंगामा भी किया गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर दरोगा रिंकू कुमार को निलंबित भी कर दिया गया। उन पर आरोप लगा कि दरोगा ने छात्रा को तलाश करने में कोई रुचि नहीं ली थी। जांच में यह भी सामने आया था कि दरोगा रिंकू कुमार दिल्ली जाकर प्रेमी युगल से मिले भी थे।