फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Misdeed with minor girl in Bareilly of UP

नाबालिग लड़की से राहुल बनकर पहले दोस्ती फिर दुष्कर्म, निकला कासिम

Thu, 28 Apr 2022 06:58 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Thu, 28 Apr 2022 06:58 PM IST
सार

असलियत खुलने पर लड़की ने दूरी बनाई तो ननिहाल जाकर की जबरन अगवा करने की कोशिश, भीड़ ने दबोचा

विज्ञापन
Misdeed with minor girl in Bareilly of UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राहुल नाम रखकर नाबालिग लड़की से दोस्ती गांठने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला कासिम निकला। भेद खुलने के बाद लड़की ने उससे दूरी बनाकर अपनी ननिहाल चली गई तो वह वहां भी जा धमका और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। मोहल्ले के लोगों और हिंदू संगठन के लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कैंट इलाके में रहने वाली पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय बेटी 12वीं में पढ़ती है। उन्हीं के इलाके में रहने वाले कासिम नाम के लड़के ने अपना नाम राहुल उनकी बेटी से कुछ समय पहले दोस्ती कर ली थी। उसे बरगलाकर कई कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। उसके अश्लील वीडियो बनाकर फोटो भी खींच लिए। कुछ समय पहले उनकी बेटी को जब यह पता लगा कि वह राहुल नहीं बल्कि कासिम है तो उसने उससे दूरी बना ली और बातचीत करनी बंद कर दी।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक इसके बाद कासिम ने उनकी बेटी को वीडियो और फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश शुरू कर दी। बेटी ने पूरी बात उन्हें बताई तो मंगलवार को वह उसे लेकर अपने मायके चली आईं। लेकिन कासिम उनके मायके में भी पहुंच गया और उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो वह उससे निकाह करने की बात कहने लगा। धमकी भी दी कि कोई अगर रास्ते में आया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसके कुछ साथी भी पहुंच गए जिन्होंने उनसे और उनके मायके वालों से मारपीट की। चीखपुकार मची तो मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने कासिम को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कासिम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म, छेड़खानी और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। कासिम को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


छद्मवेशी : हाथ में कलावा और माथे पर तिलक
पीड़िता के साथ आए कुछ हिंदू संगठनों के नेताओं ने बताया कि आरोपी कासिम माथे पर तिलक लगाता था और हाथ में कलावा बांधकर अपना नाम राहुल बताता था। आरोप है कि कासिम ने जान बूझकर नाबालिग लड़की को हिंदू से मुस्लिम बनाने के लिए यह ढोंग रचा था। वह लड़की को इंटरनेट पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था लेकिन लड़की ने इसके बाद भी धर्म बदलना स्वीकार नहीं किया।


आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग लड़की की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed